1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकुंभ में सबसे बड़े मानव समागम का गवाह बना प्रयागराज, 50 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम स्थल प्रयागराज, दुनिया के सबसे बड़े मानव समागम का गवाह बन चुका है। महाकुंभ के इस आयोजन में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। यह संख्या अब भी बढ़ती जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

13 जनवरी से शुरू हुए इस दिव्य और भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक समागम ने इतिहास रच दिया है। यहां श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करके धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की मिसाल प्रस्तुत की है।

50 करोड़ लोगों ने दर्ज कराई उपस्थिति

इस महाकुंभ में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे मानव इतिहास का सबसे बड़ा धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन बना दिया है। इस विशाल समागम का आकार इस बात से समझा जा सकता है कि केवल भारत और चीन की जनसंख्या ही इस संख्या से अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की योजनाओं और व्यवस्थाओं के कारण इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन ने भारत की प्राचीन धार्मिक परंपरा को विश्वभर में प्रसिद्धि दिलाई है।

कई देशों की जनसंख्या को छोड़ा पीछे

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या के संदर्भ में यह देखा जा सकता है कि अमेरिका, पाकिस्तान, रूस, बांग्लादेश, ब्राजील, इंडोनेशिया और नाइजीरिया जैसी देशों की जनसंख्या भी इस संख्या के मुकाबले बहुत कम है। इससे यह साबित होता है कि महाकुंभ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह सनातन धर्म के विराट रूप का प्रतीक बन चुका है।

कब–कब कितने लोगों ने किया स्नान

अब तक के स्नान पर्वों में सबसे अधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या के दिन त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इसके अलावा मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया था। 1 फरवरी और 30 जनवरी को भी 2-2 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया था। वहीं, बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई थी, और माघी पूर्णिमा के दिन भी दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया।

Story Loader