31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में हुआ दर्दनाक हादसा, कुत्ते के हमले के बाद महिला कर्मी की मौत

प्रयागराज के मम्फोर्डगंज में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एजी ऑफिस की 24 वर्षीय संविदा कर्मी आस्था कुमारी स्कूटी से ड्यूटी जा रही थीं, तभी त्रिपाठी चौराहे के पास अचानक कुत्ता सामने आने से वह सड़क पर गिर पड़ीं।

less than 1 minute read
Google source verification
NH-30 पर दर्दनाक हादसा (photo source- Patrika)

NH-30 पर दर्दनाक हादसा (photo source- Patrika)

प्रयागराज के मम्फोर्डगंज इलाके में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। एजी ऑफिस में संविदा पर काम करने वाली 24 वर्षीय आस्था कुमारी स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थीं। रास्ते में त्रिपाठी चौराहे के पास अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते से बचने की कोशिश में स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ीं।

सेना के ट्रक के कुचलने से हुई मौत

इसी दौरान पीछे से आ रहा सेना का ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया, जिस कारण आस्था की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि आसपास मौजूद लोग भौंचक्के रह गए। थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने घटना को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने सेना के ट्रक को कब्जे में लेकर संबंधित सैन्यकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हादसे के बाद सेना के अधिकारी और जवान भी थाने पहुंच गए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि युवती के गिरने की वजह सड़क पर अचानक कुत्ते का आ जाना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आस्था कुमारी कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सादियाबाद मोहल्ले की रहने वाली थीं। उनके पिता शिवशंकर टाइल्स लगाने का काम करते हैं। आस्था को कुछ दिन पहले ही एजी ऑफिस में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी मिली थी। वह एलएलबी की पढ़ाई भी कर रही थीं। बेटी की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Story Loader