
कुंभ
इलाहाबाद. आगामी 2019 अर्धकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने अपने पैतृक शहर पहुंची पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी अपने विभाग के दो होटलों के रेनोवेशन के दौरान किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता को लेकर असंतुष्ट दिखी और संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। कहां की विभाग हमारा है तो हमारे हिसाब से काम होगा नहीं तो पेमेंट रोक दी जाएगी ।
मामला इलाहाबाद के सिविल लाइन स्थित टूरिस्ट बंगला होटल का है,जहां पर होटल के रेनोवेशन का कार्य चल रहा था।जिसका जायजा लेने पहुंचे मंत्री रीता बहुगुणा जोशी द्वारा होटल के कमरों में लगाए जा रहे दरवाजे की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई।कहा की हमारे टेस्ट का काम कीजिए नहीं तो एक पैसा रिलीज नहीं करूंगी। उनका कहना था कि आगामी कुंभ में आने वाले देश विदेश के मेहमानों को हम वर्ल्ड क्लास की सुविधा देना चाहते हैं।इस तरह का काम होने पर कड़ी नाराजगी जताई। हालांकि बाद में चल रहे हैं उनके विभागीय कामों के बारे में जब मीडिया ने सवाल किया तो जवाब देने से बचती रही। अपने विभाग की कमियों को छुपाते हुए उन्होंने कहा छोटी मोटी कमियां है। जिसको जल्दी दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हो रहे कार्यों की गति धीमी है जिसको बढ़ाया जाएगा और समय पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
बता देगी आगामी कुंभ को लेकर पर्यटन विभाग विश्वस्तरीय तैयारियों में जुटा है देश और दुनिया से आने वाले मेहमानों के स्वागत और प्रदेश भर में उनके आने जाने की व्यवस्था उनको दिखाए जाने वाले धार्मिक स्थल और संगम नगरी के पर्यटन और धार्मिक स्थल की तैयारियों को लेकर सरकार और पर्यटन मंत्रालय कोई भी कमी नहीं करना चाहता जिसके मद्देनजर रीता बहुगुणा जोशी अपने दो दिवसीय दौरे पर इलाहाबाद में हैं और तैयारियों का जायजा ले रही है।
Published on:
04 Jun 2018 07:55 am

बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
