8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: संगम घाट पर सैंड आर्ट के जरीए लोगों से तंबाकू छोड़ने की अपील

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: संगम घाट पर सैंड आर्ट के जरीए लोगों से तंबाकू छोड़ने की अपील

less than 1 minute read
Google source verification
तंबाकू व धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के कारण मौतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है

तंबाकू व धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के कारण मौतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है

इलाहाबाद. दुनिया आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस मना रही है और लोग एक दूसरे को तंबाकू से दूर रहने की नसीहत दे रहे हैं। क्योंकि आज तंबाकू तमाम बीमारियों की जड़ बन चुका है। ऐसे में इस मौके पर इलाहाबाद विश्वविद्यायल के छात्र अजय कुमार गुप्ता, मनोज, और राहुल ने पहल करते हुए संगम के वीआईपी घाट पर सैंड आर्ट के जरीए लोगों को तंबाकू से होने वाले खतरों के बारे में बताया और तंबाकू छोड़ने की अपील की।

साथियों के सहयोग से सैंड आर्ट बनाने वाले अजय कुमार ने कहा कि तंबाकू का नशा आज कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की प्रमुख वजह बन चुका है। तंबाकू व धूम्रपान के अन्य उत्पादों से होने वाली बीमारियों के कारण हर साल लोगों की मौत का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। तंबाकू के सेवन से युवा और बच्चें, कैंसर जौसी बीमारीयों की गिरफ्त में आ रहे है। ऐसे में वह अपनी कला के माध्यम से लोगों से तंबाकू और धूम्रपान छोड़ने की अपील करते है। ताकि देश का भविष्य स्वस्थ्य और सुरक्षित रहे।

By- प्रसूंन पांडेय