3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजभाषा गौरव पुरस्कार: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर धनंजय चोपड़ा हुए सम्मानित, ‘भारत में कुंभ’ के लिए मिला अवार्ड

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और लेखक डॉक्टर धनंजय चोपड़ा को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हिंदी दिवस 2024 एवं अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राजभाषा गौरव पुरस्कार दिया।

2 min read
Google source verification
Dr Dhananjay Chopra news

अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन देश के गृहमंत्री अमित शाह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी को सभी भाषाओं की सखी बताया और कहा कि भारत सरकार लगातार हिंदी के वैश्विक रूप को विस्तार देने का प्रयास कर रही है। 

'भारत में कुंभ' के लिए धनंजय चोपड़ा को मिला अवार्ड

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और लेखक डॉक्टर धनंजय चोपड़ा को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हिंदी दिवस 2024 एवं चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन हो गया में राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राजभाषा गौरव पुरस्कार दिया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य डॉ सुधांशु त्रिवेदी और पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे। यह पुरस्कार उन्हें भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा उनकी पुस्तक 'भारत में कुंभ' के लिए दिया गया।

यह भी पढ़ें: यूपी में बाढ़ से बेबस होती जिंदगी, अंतिम संस्कार को भटक रहे लोग

17 किताबें हो चुकी हैं प्रकाशित

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. चोपड़ा की अब तक 17 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने छः पुस्तकों का अनुवाद और कई पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। उन्हें पूर्व में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का बाबूराव विष्णु पराड़कर व धर्मवीर भारती पुरस्कार, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का महात्मा गांधी हिंदी लेखन पुरस्कार, विज्ञान परिषद का शताब्दी सम्मान, हिंदी साहित्य सम्मेलन का सम्मेलन सम्मान के साथ-साथ कई अन्य पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: भदोही विधायक जाहिद बेग की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुआ खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा

यही नहीं डॉ. चोपड़ा को के के बिरला फाउंडेशन, नई दिल्ली की के के बिरला फैलोशिप व भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की सीनियर फैलोशिप भी प्राप्त हो चुकी है। राजभाषा गौरव पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. चोपड़ा ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है। पुरस्कार हमेशा पहले से बेहतर करने का संबल प्रदान करते हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग