14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजेली पाकिस्तानी’ गाने पर सानिया मिर्जा ने खेसारी लाल यादव को भिजवा दिया था जेल

खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। उन्हें आज सिर्फ भोजपुरी सिनेमा ही नहीं बल्कि देश भर में लोग जानते पहचानते हैं। उनसे जुड़ा हुआ कोई भी गाना या फिल्म हो भोजपुरी दर्शकों के बीच ब्लॉकबस्टर साबित होती है। लेकिन, क्या आपको पता है जब खेसारी लाल यादव को अधिक लोग नहीं जानते थे तब उन्हें टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की वजह से जेल की हवा खानी पड़ी थी। आइए पूरी कहानी को जानते हैं...

less than 1 minute read
Google source verification
khesari_lal_yadav_cover_image.jpg

खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। उन्हें आज सिर्फ भोजपुरी सिनेमा ही नहीं बल्कि देश भर में लोग जानते पहचानते हैं। उनसे जुड़ा हुआ कोई भी गाना या फिल्म हो भोजपुरी दर्शकों के बीच ब्लॉकबस्टर साबित होती है। लेकिन, क्या आपको पता है जब खेसारी लाल यादव को अधिक लोग नहीं जानते थे तब उन्हें टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की वजह से जेल की हवा खानी पड़ी थी। आइए पूरी कहानी को जानते हैं।

खेसारी लाल यादव को सानिया मिर्ज़ा ने भिजवा दिया था जेल। आप चौंक गए? जी हां यह बात बिलकुल सही है कि खेसारी लाल यादव को सानिया मिर्जा की वजह से जेल की हवा खानी पड़ी थी।

दरअसल खेसारी लाल यादव पहले सिंगर और फिर बाद में एक्टर बने थे। अपने करियर की शुरुआती दिनों में उन्होंने जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़े थे एक्टर ने अपने एल्बम ‘मन बा त टोली’ एल्बम में एक गाना गाया जिसका शीर्षक था ‘टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजेली पाकिस्तानी’ यह गाना काफी हिट हुआ और खेसारी का नाम सबकी जुबां चढ़ गया। उनके फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ।

यह गाना सानिया मिर्जा को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के साथ ही मानहानि का केस भी दर्ज करवा दिया। इसके बाद खेसारी लाल यादव को जेल जाना पड़ा था। जेल जाने के 2 दिन बाद ही वह जमानत पर बाहर आ गए थे।

इस घटना के सालों बाद सानिया मिर्जा जब एक रियलिटी शो यारों की बारात में आईं थीं तो सब कुछ भूल करके उन्होंने इस गाने पर जमकर ठुमके लगाए थे। शो पर उसे गाने से जुड़े हुए किस्से सुनाते हुए खेसारी लाल यादव ने बताया कि कैसे वह गाना बनाया और वो रातों-रात स्टार बन गए।