27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव इफेक्ट: प्रयागराज पहुंचे रामगोपाल और भाजपा सांसद के बीच बंद कमरे में बातचीत

एक अस्पताल के उदघाटन में आए रामगोपाल ने की सपा नेताओं से मुलाकात, प्रयागराज के भी कई नेता गए हैं शिवपाल के साथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 6 Nov 2018, 12:34 PM IST

shivpal yadav

akhilesh yadav

प्रयागराज: उत्तरप्रदेश में अखिलेश यादव के लिए परिवार से ही बड़ी चुनौती बन रहे चाचा शिवपाल यादव को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी ने रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। सपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश का दौरा कर अपने घर को मजबूत करने की रणनीति बनाई है। इस क्रम में उन लोगों को भी साधने की कोशिश की जा रही है जो पार्टी आलाकमान से किसी कारण से खफा हैं। पार्टी के पुराने बफादारों को साधने के लिए उन तक पहुंच बनाई जा रही है।

सोमवार को सपा महासचिव रामगोपाल यादव का प्रयागराज दौरा भी अप्रत्यक्ष तौर पर इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में सपा के कई नेता शामिल हो चुके हैं।

हंड़िया के दिवंगत विधायक महेश नारायण सिंह की याद में एक अस्पताल का उदघाटन करने आए प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने प्रयागराज के पुराने सपा नेताओं से भी मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक सपा के अलावा उन्होंने भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता से भी भेंट की है। सियासी जानकारों के मुताबिक इस इस मुलाकात के कई मायने हैं। बताया जा रहा है कि अगले लोकसभा चुनाव में टिकट कटने की आशंकाओं से घिरे श्यामाचरण गुप्ता अपने लिए नया ठिकाना तलाश रहे हैं। हाल ही में उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी ऐसा बयान दिया था जो भाजपा की लाइन के खिलाफ था।

हालांकि गुप्ता की ओर से या पार्टी की ओर से टिकट को लेकर कुछ नहीं कहा जा रहा है। बता दें कि प्रयागराज में सपा के बड़े नेता लल्लन राय ने हाल ही में शिवपाल का हाथ थाम लिया था। उनके साथ कई और नेता भी सपा छोड़ शिवपाल से जुड़ गए थे। वही इस मुलाक़ात पर भाजपा सांसद का कहना है की उदघाटन समारोह में वह भी आमंत्रित थे। इसको राजनितिक चश्में से देखने की जरुरत नही है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग