इलाहाबाद मशहूर अदाकारा जिसने चार साल की उम्र से ही सिल्वर स्क्रीन पर अपने जलवे बिखरने शुरू कर दिए थे।पहली महिला सुपर स्टार का खिताब खिताब दिया गया ।अपनी शर्तो पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाये रखने वाली श्री देवी जिन्दगी को अचानक अलविदा कह कर अपने लाखो चाहने वालो हैरान कर गई।श्री देवी रील लाइफ में जितनी बेहतरीन अभिनेत्री थी, तो वही उनकी रियल लाइफ भी बहुत से फैन्स के लिये बेहद ख़ास थी। दो दिन पूर्व दुबई के समारोह में सिरकत करने गई श्री देवी के फैन्स के लिये आधी रात मनहूस खबर आयी जिस पर पहले तो किसी को यकींन नही हुआ ।लेकिन इस सच ने फिल्म जगत सहित लाखो लाख फैन्स को परेशान कर दिया ।