23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Prayagraj / महाकुंभ में भगदड़ के बाद अखाड़ों के संतों ने रोका अमृत स्नान

महाकुंभ में भगदड़ के बाद अखाड़ों के संतों ने रोका अमृत स्नान

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुए भगदड़ के हादसे को लेकर अखाड़ा परिषद ने काफी दुख व्यक्त किया है और अखाड़ों द्वारा किए जाने वाले अमृत स्नान को भी स्थगित करने का फैसला लिया है। यानी कि आज मौनी अमावस्या के दिन कोई भी अखाड़ा अमृत स्नान नहीं करेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Krishna Rai

•

Updated: 29 Jan 2025, 6:59 AM IST

Stampede in Mahakumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या की सुबह लगभग 3 बजे संगम नोक पर हुई भगदड़ में 17 श्रद्धालुओं के मरने की सूचना आ रही है और दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। इसी बीच अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि घटना से हम दुखी हैं। हमने अपना जुलूस रोक रखा है। बताया जा रहा है कि अखाड़ा परिषद ने आज मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान न करने का फैसला लिया है। जबकि घटना से पहले सभी अखाड़ों के स्नान की समय सारणी निश्चित हो चुकी थी। अपने अमृत स्नान के लिए जुलूस के साथ निकलने वाले भी थे। लेकिन मेले में हुई विदारक घटना से पूरा माहौल ही बदल चुका है।