
वाराणसी से प्रयागराज तक ट्रेन यात्रा अब बेहद आसान होगी। मात्र सवा घंटे में यात्री यहां से वहां पहुंच जाएंगे। प्रयागराज जंक्शन से रामबाग होते हुए बनारस जाने वाला रेलमार्ग पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अधीन है। इस रेल मार्ग का बनारस से झूंसी तक दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण हो चुका है। अब झूंसी से प्रयागराज जंक्शन के बीच यह दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसी दोहरीकरण मार्ग के तहत गंगा पर रेल विकास निगम पुल का भी निर्माण कर रहा है। पुल पर रेल पटरी बिछाने का कार्य भी काफी तेज चल रहा है। इसके अलावा दारागंज से प्रयागराज रामबाग होते हुए जंक्शन तक भी दोहरीकरण के लिए समतलीकरण आदि का भी कार्य चल रहा है। यह कार्य अगले दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य पूरा होते ही वाराणसी से प्रयागराज रूट पर ट्रेनों की रफ्तार काफी तेज हो जाएगी।
इस रूट पर वंदे भारत, स्वतंत्रता सेनानी, शिवगंगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 110 किमी प्रतिघंटा ही है। 130 किमी की अधिकतम रफ्तार होने के बाद वंदे भारत प्रयागराज से वाराणसी कैंट पहुंचने में महज सवा घंटे का ही वक्त लेगी। अभी वंदे भारत यह दूरी डेढ़ घंटे में तय करती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों की रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटा करने के लिए कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही पूरा हो जाएगा।
Published on:
11 May 2024 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
