
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
UP School News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अलग अलग कार्य क्षेत्रों में डिजिटल को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। योगी सरकार ने प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों को भी डिजिटली एक्टिव बनाने का फैसला किया है। इसको लेकर अब यूपी के सभी परिषदीय स्कूलों के सभी 12 तरह के रजिस्टर को डिजिटल किए जाने के साथ ही शिक्षकों और छात्रों की मौजूदगी भी डिजिटल मार्क किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा की महानिदेशक कंचन वर्मा की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह परिषदीय स्कूलों के सभी रजिस्टर डिजिटल माध्यम से ही भरवाएं। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, प्रवेश, क्लास वार छात्र अटेंडेंस, मिड डे मील, निशुल्क सामग्री वितरण, स्टाक, आय-व्यस्क एवं चेक इश्यू, बैठक, बाल गणना, निरीक्षण, पत्र व्यवहार, और पुस्तकालय और खेलकूद रजिस्टर को भी डिजिटल किया गया है।
15 जुलाई तक पूरे प्रदेश में यह प्रक्रिया लागू
छात्रों के साथ-साथ अब शिक्षकों को भी टैबलेट पर फेस रिकग्निशन सिस्टम से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 15 जुलाई से यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी। अब शिक्षकों का अटेंडेंस रजिस्टर भी डिजिटल ही रहेगा। यहां पर सभी शिक्षकों और कार्मिकों को रोजाना अपनी उपस्थिति डिजिटली दर्ज करानी होगी। इसमें विद्यालय के आने के समय से लेकर जाने तक का समय लिखा गया रहेगा।
निर्देश के अनुसार सभी टीचर अपनी अटेंडेंस 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:45 से 8 बजे तक वहीं जाने का समय दोपहर 2.15 से 2.30 बजे तक लगाएंगे। इसके बाद एक अक्टूबर से 31 मार्च तक की अटेंडेंस सुबह 8.45 बजे से 9 बजे तक और जाने की अटेंडेंस 3.15 बजे से 3.30 बजे तक दर्ज कर सकेंगे।
इस डिजिटल प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को इस्तेमाल करने के लिए 2,09,863 टेबलेट्स उपलब्ध कराए गए हैं।
Published on:
24 Jun 2024 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
