4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Update: चिलचिलाती गर्मी से एक सप्ताह तक यूपी के लोग रहेंगे परेशान, आया मौसम विभाग का फरमान

UP Weather Update: IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, यूपी में 9 से 14 मई के बीच हीट वेव की वापसी हो सकती है। ऐसे में तापमान में भारी उछाल देखने को मिलेगा।

2 min read
Google source verification
UP Weather Update News People will be shocked by the heat in UP

प्रतीकात्मक तस्वीर

UP Weather Update: यूपी का मौसम अब फिरसे पलटने वाला है। बेमौसम बारिश के बाद से यूपी में मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन अब प्रदेश में गर्मी की वापसी हो गई है। सूरज तपिश और चलती लू से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बाद गर्म तेज हवा चल रही है।

प्रदेश में गर्म तेज हवा चलने की आशंका
IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में तापमान में और ज्यादा बढोतरी देखने को मिलेगी. वहीं, इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि UP में अब हीट वेव का दौर शुरू हो जाएगा। पूरे प्रदेश में गर्म तेज हवा चलने की आशंका है।

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी 12 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, यहां पर आज आसमान में साफ रहेगा। लेकिन प्रदेश के किसी-किसी जिलों में हल्की से भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

हीटवेव से लोगों को होगी परेशानी
IMD के अनुसार, हीटवेव से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहेगा। लखनऊ नोएडा, अलीगढ़, सहारनपुर, इलाहाबाद, मेरठ, वाराणसी, कानपुर में 12 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आकाश साफ रहेगा शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कानपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां पर आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।


यह भी पढ़ें: शाइस्ता परवीन की फॉर्च्यूनर कार, अरबों की प्रॉपर्टी, सभी में हिस्सा चाहती है अशरफ की बीवी जैनब फातिमा

इतनी गर्मी कैसे पड़ती है?
गरमी का मौसम पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर घूमने के कारण होता है। इस प्रक्रिया के दौरान, जब पृथ्वी का भाग सूर्य के करीब आता है, तो वह भाग सूर्य की सीधी किरणों के पड़ने के कारण गर्म हो जाता है, जो गर्मियों का मौसम लाता है। इस मौसम में, दिन लम्बे होते हैं और रातें छोटी हो जाती है।

Story Loader