28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर के झंडे के साथ 13 हजार फीट की उंचाई से छलांग! प्रयागराज की बेटी ने किया कमाल

रामलला की जन्मस्थली अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसी आयोजन के सम्मान में प्रयागराज की अनामिका ने राम मंदिर का झंडा लेकर आसमान से 13000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर बड़ा कीर्तिमान बनाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 31 Dec 2023, 9:13 PM IST

jai_shree_ram_flag

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज की बिटिया अनामिका ने 13 हज़ार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर नया कीर्तिमान बनाया। अनामिका ने यह कारनामा बैंकॉक में स्काईडाइविंग करके बनाया है।

अनामिका के इस कारनामे से ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि आस पड़ोस के लोग भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राम मंदिर के लिए उनका यह सम्मान व्यक्त करने का वाकई में अद्भुत था।
भगवान राम को दिया श्रेय
अनामिका प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बहुत उत्साहित हैं उन्होंने भगवान श्री राम को अपने तरीके से सम्मान दिया है। उनका कहना है कि प्रभु श्रीराम के कारण ही ये संभव हो पाया है। अनामिका ने कहा कि स्कायडाइविंग का क्रेज इस समय बहुत ज्यादा है, लेकिन ये अगर यूपी में भी हो तो लड़कियां और सभी युवा ये हैरतअंगेज खेल कर सकते हैं।

पिता भी करते थे स्कायडाइविंग
अनामिका के पिता अजय कुमार सेना से रिटायर हैं और वो भी स्कायडाइविंग करते थे। बेटी भी अपने पिता से प्रभावित होकर बचपन से स्कायडाइविंग करती आ रही है। छोटी सी उम्र में अनामिका कई बार स्कायडाइविंग कर चुकी है।

बिटिया पर गर्व है
मां प्रियंका ने कहा कि ‘मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। जब मुझे पता चला कि अनामिका ने ये काम किया है, जो एक लड़का भी इस उम्र में नही कर सकता, तो बहुत खुशी हुई। अब भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से ये संभव हुआ है और उसने 13 हज़ार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर ये कीर्तिमान स्थापित किया है।’

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग