
प्रयागराज। दीपावली के बाद प्रयागराज के घूरपुर भीटा घाट पर यमुना के किनारे लगने वाले दो दिवसीय मेले के पहले दिन मंगलवार को शाम तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान करके पूजा की। इस दौरान बहनों के घर पर जाकर भोजन किया। आस्था के इस पर्व में क्षेत्र के सबसे बड़े मेले के रूप में इसे ख्याति प्राप्त है। दिनभर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
झूले, बग्घी, खिलौनों से पटा रहा क्षेत्र
यम द्वितीया के मेले में सुबह से ही दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। दूर दराज से आए दुकानदार भी खूब गदगद रहे। लाखों की भीड़ के लिए पुलिस प्रशासन ने काफी इंतजाम कर रखे हैं। झूले, बग्घी, खिलौने, मिठाई आदि की दुकानें सजी थीं। पूरे इलाके में जश्न का माहौल रहा।
घरेलू सामानों की हुई बिक्री
यम द्वितीया के मेले में घरेलू सामानों की खूब बिक्री हुई। बर्तन, चूल्हा आदि खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ दुकानों पर लगी रही। लोगों का कहना है कि यहां जरूरत की सभी चीजें मिलती हैं। यही कारण है कि लोग इसी बाजार से साल भर के उपयोगी सामानों की खरीदारी करते हैं।
Published on:
14 Nov 2023 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
