
Sextortion
महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड शहर में सेक्सटॉर्शन की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर सेक्सटॉर्शन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से शातिर महिलाएं लोगों के संपर्क में आती हैं और उनसे अश्लील बातें कर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर देती हैं। पिछले कुछ दिनों में सेक्सटॉर्शन के मामलों की वजह से कई लोग सुसाइड कर चुके हैं। इसी से जुड़ा एक और मामला सामने आया है, जहां पुणे में 34 साल के एक शख्स ने सेक्सटॉर्शन से परेशान होकर सुसाइड कर लिया है।
इस मामले पर पुलिस ने बताया है कि पुणे में 34 साल के एक शख्स ने शनिवार को उस समय सुसाइड कर लिया जब सेक्सटॉर्शन का करने वाली दो महिलाओं ने उसको धमकी देना शुरू किया। आरोपी महिलाओं ने शख्स से पैसे वसूलने के लिए उसकी वाइफ के साथ उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी थी। यह भी पढ़े: Maharashtra News: सीएम शिंदे के OSD को मिली जान से मारने की धमकी, नक्सलियों ने भेजी चिठ्ठी
बता दें कि धमकी से परेशान होकर शख्स ने फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, शख्स एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और पुणे के पिंपरी-चिंचवड शहर का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक शख्स की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने दावा किया है कि दो महिलाएं उसे बार-बार फोन कर पैसों की डिमांड कर रही थीं। शख्स अपने घर में अकेला था, उसने 29 अक्टूबर की दोपहर को फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। मामले पर वाकड़ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सत्यवान माने ने बताया है कि पिछले साल शख्स की शादी हुई थी। महिलाओं ने पीड़ित पर पैसे और सोने के जेवर देने का दबाव बनाया।
घटना के बाद से बंद है फोन: बता दें कि ऐसे न करने पर महिलाओं ने उसे उसकी वाइफ की प्राइवेट फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि शख्स की वाइफ प्रेग्नेंट है और मुंबई में रहती है। इस घटना के बाद आरोपी महिलाओं ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया है। पुलिस तकनीकी टीम उनके अंतिम स्थान का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वाकड़ थाने में दो महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत केस दर्ज किया गया है।
Published on:
01 Nov 2022 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
