21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट का खुलासा, इसलिए हुई युवराज की टीम में वापसी

अनुभवहीन मध्यक्रम को मजबूती देने और महेंद्र सिंह धोनी के बोझ को कम करने के लिए भारत की सीमित ओवरों की टीम में युवराज सिंह को चुना गया है।
2 min read
Google source verification

•

image

shiv shankar

•

Jan 14, 2017

Virat Kohali

Virat Kohali

पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया की कप्तानी संभालने जा रहे धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली एक नये 'टेस्ट' के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले कोहली ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, टीम में युवराज सिंह को शामिल किए जाने, अपनी कप्तानी और टीम को लेकर राय रखी।

युवी का क्यों किया गया चुनाव
युवराज को टीम में शामिल किए जाने पर कप्तान कोहली ने कहा है कि उन्हें अनुभवहीन मध्यक्रम को मजबूती देने और महेंद्र सिंह धोनी के बोझ को कम करने के लिए भारत की सीमित ओवरों की टीम में चुना गया है। कोहली ने कहा, ‘हां, युवी को चुनने से पहले हमने अनुभव के बारे में चर्चा की थी क्योंकि हम मध्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी पर इतना बोझ नहीं डाल सकते। मैं उपरी क्रम की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं, लेकिन अगर शीर्ष क्रम नहीं चलता तो इससे निचले क्रम में धोनी के साथ एक और खिलाड़ी को होना चाहिए।’

धोनी अब खुलकर कर सकेंगे बल्लेबाजी
टीम इंडिया की कप्तानी संभालने जा रहे हैं विराट ने धोनी के बारे में अपनी राय जाहिर करते हुये कहा, 'धोनी एक शानदार कप्तान होने के साथ ही उम्दा बल्लेबाज रहे हैं। कप्तानी की जिम्मेदारी हटने के बाद अब वह बल्लेबाजी में ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं और खेल का लुत्फ उठाते हुये खुलकर शॉट्स खेल सकते हैं।'

धोनी से लेते रहेंगे सलाह
कोहली ने कहा है कि वह अपनी कप्तानी के दौरान धोनी से सलाह लेने में कभी नहीं हिचकेंगे। उन्होंने कहा जब भी उन्हें कोई दुविधा होगी वह धोनी से जरूर सलाह लेंगे। बता दें कि शनिवार को विराट को सलाह देने के सवाल पर धोनी ने कहा था, 'मैं विराट को 100 बार सलाह दूंगा और वो 100 बार भी मना कर देता है तो मुझे परेशान नहीं होना चाहिए।'