18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GF ने कहा साथ रहना है तो घरवालों से मांगों मेरा हाथ, सनकी आशिक ने वायरल किया अवैध संबंध बनाते पकड़े जाने की झूठी खबर

न्यूज पोर्टल का स्क्रीन शॉर्ट लेकर डाली फर्जी खबर और वाट्सअप में किया वायरल, गर्ल फ्रेंड बनने से किया था इंकार तो दोनों बहनों को दी थी बदनाम करने की धमकी .

2 min read
Google source verification
GF ने कहा साथ रहना है तो घरवालों से मांगों मेरा हाथ, सनकी आशिक ने वायरल किया अवैध संबंध बनाते पकड़े की खबर

GF ने कहा साथ रहना है तो घरवालों से मांगों मेरा हाथ, सनकी आशिक ने वायरल किया अवैध संबंध बनाते पकड़े की खबर

रायगढ़ . छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध चरम पर जा पंहुचा है। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी थाने में दुष्कर्म और ऐसे कई आपराधिक घटनाओं के शिकायत हो रहे हैं। हाल ही में रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है जिसमे युवती ने एक अनजान युवक के गर्लफ्रेंड बनने से इंकार कर दिया तो आरोपी युवक ने बदला निकलने युवती और उसकी बड़ी बहन के साथ ये हरकत कर बैठा।

दरअसल पूरा मामला यह है कि एक युवती ने एक युवक की गर्लफ्रेंड बनने से इंकार कर दिया तो आरोपी को इतना नागवार गुजरा कि उसने एक राष्ट्रीय अखबार का स्क्रीन शॉर्ट लेकर युवती व उसकी बहन को बदनाम करने के लिए उसमें फर्जी न्यूज डाल कर उसे सोशल साइट वाट्सअप में वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जब युवतियों के परिजनों व रिश्तेदारों को लगी तो कोहराम मच गया। इसके बाद पीड़ित बहनों ने घटना की रिपोर्ट तमनार थाने में की। जहां जांच पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला कि धरमजयगढ़ के एक युवक ने ऐसी घिनौनी हरकत की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 509 (ख) आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसे रिमांड में जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तमनार क्षेत्र की युवती को कुछ माह पहले धरमजयगढ़ के ग्राम सिथरा निवासी गजेन्द्र मेहर पिता अभिमन्यू मेहर (23) वर्ष ने कहीं पर देखा था। इसके बाद आरोपी ने किसी तरह युवती का फोन नंबर जुगाड़ किया और उसे फोन पर बातचीत कर प्यार का इजहार करने लगा। चूंकि दोनों एक ही जाति के थे ऐसे में युवती ने युवक से कहा कि ऐसी बात है तो आप अपने परिजनों से कहो ताकि वो मेरे परिवार वालों से मिलकर रिश्ते की बात करें, वो बिना शादी किए किसी के साथ रिलेशनशिप में रहना नहीं चाहती।

यह बात आरोपी को नागवार गुजरी। ऐसे में उसने युवती व उसकी बड़ी बहन को बदनाम करने की धमकी दी थी। इसी बीच 13 नवंबर को आरोपी ने एक राष्ट्रीय अखबार के वेब पोर्टल का स्क्रीन शॉट लेकर उसमें एक झूठी खबर डालते हुए लिखा कि दोनों बहनों को तमनार पुलिस ने गलत काम करते पकड़ा है। वहीं उक्त फर्जी खबर में युवतियों का नाम पता भी डाल दिया। इसके बाद आरोपी ने उक्त फर्जी खबर को कई वाट्सअप ग्रुप में वायरल कर दिया। इस दौरान इस फेक न्यूज को जब युवतियों के परिजनों और उनके रिश्तेदरों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़ित युवतियों ने घटना की रिपोर्ट थाने में की।

पूछताछ में हुआ खुलासा
विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थिया एवं उनके रिस्तेदारों से पूछताछ किया कि आखिर उक्त मैसेज किसने और किस ग्रुप में डाला था। तब पुलिस को पता चला कि ग्राम सिथरा के गजेन्द्र मेहर ने उक्त फर्जी मैसेज को सभी वाट्अप ग्रुप में वायरल किया है। इसके बाद पीड़ित युवती ने भी पूर्व में प्यार के इजहार करने वाली बात को पुलिस को बताई, जिसे उसने ठुकरा दिया था। ऐसे में पुलिस ने बिना देर किए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसे रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

Click & Read Morechhattisgarh news .