पति पर टूटा पत्नी का कहर, सहन नहीं कर सका युवक, आग लगाकर दे दी जान, 4 गिरफ्तार
Accident In Raigarh: वाहन पलटते ही वहां चिख-पुकार मच गया। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। लोगों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकलते हुए 25 लोगों को चोट लगने से उनको छाल स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डाक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया तो उसमें से 9 लोगों को गंभीर चोट आई थी, जिससे इनको बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया। 16 लेागों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है। वहीं रायगढ़ आए घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उपचार के बाद 8 लोगों की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने पिकअप मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।गंभीर रूप से घायल हुए ग्रामीणों में विजय राठिया, लोकेन राठिया, तामेश्वर राठिया, हरभजन राठिया, संजय राठिया, संतोष राठिया सहित अन्य को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इसमें से एक की हालत नाजूक बताई जा रही है।