
घर में कछुआ रखने के हैं 10 अद्भुत लाभ, पर इन बातों का जरूर रखें ध्यान
रायपुर. हिन्दू धर्म में कछुए को रखना शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु का एक रूप कछुआ था। भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण कर समुद्र मंथन के समय मदरांचल पर्वत को अपने कवच पर धारण किया था। और इसी कारण समुद्र मंथन का अंत हुआ था।
ऐसे शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति कछुए की प्रतिमा अपने घर पर रखता है तो उसे सदैव भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कछुए को घर में रखने से 10 अद्भुत लाभ-
- सबसे पहले कछुए की प्रतिमा गुरुवार के दिन ही घर लाए। क्योंकि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है।
- घर में कछुआ रखने से परिवार में लोगों की उम्र लम्बी होती है। साथ कई सारी बीमारियों का भी खात्मा हो जाता है।
- माना जाता है कछुआ रखने से धन की प्राप्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं आती है। ऐसे में भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।
- कछुआ बहुत ही शुभ माना जाता है, इसीलिए कहा जाता है कि इसे पास में रखने से परीक्षा और नौकरी में सफलता मिलती है।
- जो व्यक्ति नियमित कछुए के दर्शन करता है, उसमें सकारात्मक ऊर्जा का असर दिखता है। ऐसे में आपके ऊपर या घर पर लगी नजर तुरंत उतर जाती है।
- कर्ज में डूबे व्यक्ति को अपने घर में कछुआ अवश्य रखना चाहिए, क्योंकि ये प्रतिमा आपके सभी कष्टों को हर लेती है।
- अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो दुकान में चांदी के कछुए के प्रतिमा को ही लाना चाहिए।
- घर में कछुआ रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और सदस्यों में मेलजोल बना रहता है। पति-पत्नी के बीच भी प्रेम बना रहता है।
- कछुए की पीठ बहुत मजबूत होती है। वो भारी से भारी चीज को भी अपने पीठ पर सहन कर लेता है। इसीलिए हमारे ऊपर आने वाली परेशानी को भी सह लेता है।
- घर में कछुआ होने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं, ऐसे में दोनों की कृपा व्यक्ति पर बरसती है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
घर में चांदी या पीतल धातु से बने कछुए को ही घर लाएं। साथ ही इसे चौड़े तांबे या कांच के बाउल में थोड़ा-सा पानी भरकर उसमें स्थापित करें। लेकिन याद रहे बगैर इसकी पूजा किए घर में स्थापित न करें। कछुए की प्रतिमा को घर में उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें। इसके साथ ही इसे घर में आने स्थिति में ही रखें।
Published on:
25 Nov 2021 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
