
चंदू निर्मलकर, रायपुर। Science college Diamond Jubilee Year : शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कालेज) की शुरुआत एक भवन में हुई थी। इसके 6 साल बाद 1954 में जीई रोड के पास नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया, तब से लेकर आज तक विज्ञान पर कई शोध हो चुके हैं। वहीं अब साइंस कॉलेज अपने गौरवशाली इतिहास के 75 साल पूरे होने पर डायमंड जुबली मनाएगा। 12 से 14 जनवरी तक चलने वाले हीरक महोत्सव को यादगार बनाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है।
प्रोफेसर गिरीशकांत पांडेय ने बताया, युवा उत्सव के दिन राष्ट्रपति कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के संबोधन का कार्यक्रम पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में होगा। वहीं तैयारियों को लेकर अब तक कई बैठकें हो चुकी हैं। कहीं कोई कमी न रह जाए इसके लिए अलग-अलग विंग बनाकर उन्हें व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।
एलुमिनाई में सीएम बघेल भी हैं शामिल
कॉलेज से पढ़कर निकले कई एक्स स्टूडेंट्स आज राजनेता, आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, आईएफएस, पीसीएस बनकर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी साइंस कॉलेज से पासआउट हैं। टॉप 100 एक्स स्टूडेंट्स में उनका नाम शामिल है। इसके अलावा आईएएस विवेक ढांढ, एडवोकेट कनक तिवारी समेत कई नामी हस्तियों के भी नाम शामिल हैं। हीरक जयंती महोत्सव के मौके पर सभी एक मंच से अपने अनुभव साझा करेंगे।
10 पूर्व छात्र होंगे सम्मानित
प्रोफेसर पांडेय ने बताया, राष्ट्रपति के समक्ष कॉलेज की उपलब्धियों और विज्ञान पर किए शोध की प्रदर्शनी लगेगी। राष्ट्रपति करीब 3 घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है। इस दौरान 10 पूर्व उत्कृष्ट छात्र राष्ट्रपति के हाथों से सम्मानित होंगे। वे कौन होंगे इसका चुनाव चयन समिति करेगी।
18 समितियों को मिली जिम्मेदारियां
पांडेय ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग जुटेंगे। दूसरे राज्यों से भी लोग नामी हस्तियां शामिल होंगी। वहीं तीन दिवसीय कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान में होगा। सिर्फ राष्ट्रपति का संबोधन ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 18 समितियां बनाई गई हैं और सभी को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं।
Updated on:
02 Jan 2023 10:52 pm
Published on:
02 Jan 2023 10:45 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
