14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ डोंगरगढ़ में एक साथ जलाए 11 हजार दीप

दीयों से मंदिर की आकृति बनाई गई, तैरते दीपों से लिखा जय श्रीराम, हनुमान भक्त युवा समिति के इस आयोजन में दीपों की रोशनी से पूरा प्रांगण जगमगा उठा। शक्ति वाहिनी की महिलाओं ने इसी थीम को लेकर रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की।
less than 1 minute read
Google source verification
राम मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ डोंगरगढ़ में एक साथ जलाए 11 हजार दीप

राम मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ डोंगरगढ़ में एक साथ जलाए 11 हजार दीप

डोंगरगढ़. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर डोंगरगढ़ के महावीर तालाब प्रांगण में 11 हजार दीपों का प्रज्जवलन किया गया। हनुमान भक्त युवा समिति के इस आयोजन में दीपों की रोशनी से पूरा प्रांगण जगमगा उठा। शक्ति वाहिनी की महिलाओं ने इसी थीम को लेकर रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की। दीपोत्सव में भारतमाता की आरती और हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ भी किया गया। ज्ञात हो मां बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ में बीते साल 5 हजार दीपों के प्रज्जवलन के बाद इस साल दोगुने से ज्यादा दीप प्रज्जवलित किए गए।
‘पत्रिका’ की सहभागिता
11 हजार दीपों के प्रज्जवलन में पत्रिका ने भी सहभागिता की। पत्रिका की ओर से करीब ढाई हजार दीप दिए गए। इसके अलावा पूरे आयोजन में और रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को पत्रिका की ओर से उपहार प्रदान किए गए।