मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सांसद सोनिया गांधी व राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गाे के साथ न्याय करने में जुटी है। किसानों की कर्ज माफी एवं सिंचाई कर की माफी से राज्य में न्याय की शुरुआत हुई। यह कड़ी आगे बढ़ते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के बाद आज महिलाओं को न्याय देने के उद्देश्य से ऋण माफी के रूप में सामने आई है। कार्यक्रम को महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों सहित जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे।