
गरियाबंद जिले में 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग
गरियाबंद। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता पंजीकृत हंै। इनमें 2 लाख 31 हजार 244 महिलाएं, 2 लाख 23 हजार 293 पुरुष व 22 अन्य मतदाता शामिल हैं। राजिम विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 28 हजार 132 व बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 26 हजार 427 मतदाता पंजीकृत हैं। जिले में कुल 573 मतदान केंद्र है। इनमें से 299 बिंद्रानवागढ़ और 274 राजिम विधानसभा क्षेत्र में स्थित है।
कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान 2 अगस्त की स्थिति में जिले में 4 लाख 38 हजार 820 मतदाता थे। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेष जागरुकता अभियान चलाकर मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोडऩे का कार्य किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन के बाद जिले में 15 हजार 739 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इनमें सर्वाधिक 9342 महिला, 6380 पुरुष व 17 अन्य मतदाता बढ़े है। छिकारा ने कहा कि निर्वाचन का उद्देश्य समावेशी हो और सभी वर्ग के लोग बढ़ चढक़र अपने मताधिकार का उपयोग करें। निष्पक्ष मतदान संपादित कराना उद्देश्य होता है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति आकर्षित करने युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केंद्र एवं दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केंद्र प्रत्येक विधानसभा में एक-एक की संख्या में बनाया जाएगा।
Published on:
05 Oct 2023 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
