24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आपने इस नंबर से आए फोन कॉल्स को किया रिसीव तो पड़ सकते हैं मुश्किल में

अगर आपके पास लॉटरी निकलने या इनाम फंसने को लेकर अज्ञात नंबर से कॉल आते हैं तो आप इस खबर को जरूर पढ़ें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 6 Jul 2018, 3:43 PM IST

रायपुर. अगर आपके पास लॉटरी निकलने या इनाम फंसने को लेकर अज्ञात नंबर से कॉल आते हैं तो आप इस खबर को जरूर पढ़ें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। दरअसल, एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो इनाम फंसने, लॉटरी निकलने का लालच देकर लोगों को पहले झांसे में लेता है और फिर उसके साथ ठगी कर लेता है। ऐसा की एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सामने आया है, जहां एक युवक ऐसे गिरोह के झांसे आ गया और दो लाख रुपए की धोखाधड़ी का शिकार हो गया। ठगी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, ठगी की यह घटना रायपुर के सर्वोदय नगर पचपेढ़ी नाका में रहने वाले रूपचंद देवांगन के साथ हुई। पुलिस के मुताबिक रूपचंद देवांगन के पास विकास नाम के शख्स ने फोन किया और उसने बताया कि रूपचंद के मोबाइल नंबर पर 15 लाख रुपए का लकी ड्रा निकला है। ईनाम की राशि लेने के लिए 13 हजार 500 रुपए बैंक खाते में जमा कर दो। युवक आरोपी के झांसे में आ गया। और उसके द्वारा बताए खाते में 13 हजार 500 रुपए जमा कर दिया।

फिर अगले दिन फोन आया। आपका इनाम 15 लाख की जगह 24 लाख 45 हजार रुपए हो गया है। इसे लेने के लिए 45 हजार रुपए जमा कर दो। युवक ने उसके बताए एक दूसरे बैंक खाते में 45 हजार रुपए जमा कर दिया। इसके बाद उसी दोपहर 1 बजे फिर आरोपी ने फोन किया। और बताया कि इनाम की राशि में टैक्स जमा करना पड़ेगा। टैक्स के रूप में 48 हजार रुपए जमा करना होगा। उसने फिर राशि जमा कर दी।

अगले दिन फिर फोन आया और ऑनलाइन टैक्स फार्म भरवाया। इससे पीड़ित युवक को आरोपी पर भरोसा हो गया। फार्म भरने के बाद इनाम की राशि नहीं मिली। आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में 1 लाख 92 हजार रुपए जमा करवा लिया, लेकिन इनाम नहीं दिया।

लकी कार का झांसा
पीड़ित ने आरोपी को लकी ड्रॉ के इनाम की राशि देने के लिए कहा, तो आरोपी ने इनाम नहीं दिया। और बताने लगा कि आपके नंबर पर नया लकी ड्रॉ आया है, जिसमें कार फंसी है। कार लेने के लिए रोड टैक्स जमा करना पड़ेगा। पीड़ित ने लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी अलग-अलग नंबरों से कॉल करके रोड टैक्स के रूप में 6 लाख जमा करने का दबाव डालने लगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।