
रायपुर . हर किसी का सपना होता है कि वह आईएएस, आईपीएस अफसर बनकर आम जनता की तकलीफों को सुनकर देश की सेवा करें। युवा अपने इस सपने को पूरा करने में जी जान भी लगा देते हैं। बावजूद कुछ लोगों को निराशा हाथ लगती है। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के सपने को पूरा करने उनमें हौसला बढ़ाने उन्हें एक दिन का कलेक्टर बनाकर उनके सपनों में रंग भरने का काम किया है। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के 14 वर्ष पूरे होने और युवा दिवस के मौके पर आज पूरे 27 जिलों में 27 युवाओं को एक दिन का कलेक्टर बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ वालों के लिए सबसे अनोखा दिन
एक दिन का सीएम वाली फिल्म नायक तो आप सब ने जरूर देखी होगी। जिस तरह अभिनेता अनिल कपूर एक दिन का सीएम बनकर लोगों की दुख तकलीफों को दूर करने का काम करते हैं ठीक उसी तरह आज प्रदेश के 27 जिलों में 27 युवा कलेक्टर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुन रहे हैं।
दुर्ग संभाग में एक साथ 4 बेटियां बनी कलेक्टर
रमन सरकार के 14 वर्ष पूरे होने एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में हो रहे इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में युवाओं को एक दिन का कलेक्टर बनने का मौका मिला है। इसमें 27 में से 10 जिलों में 10 बेटियां कलेक्टर बनी हैं। जबकि बाकी जिलों में युवाओं ने कलेक्टर का पद संभाला हुए हैं। इधर दुर्ग संभाग भी आज चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पांच में से चार जिले में बेटियों ने कमान संभाली है। दुर्ग में शेडो कलेक्टर के रूप में वंदना सोनी, बालोद में परिणीता भारती, बेमेतरा में दिव्या नायर, राजनांदगांव में प्रतिभा यादव और कवर्धा में अभिषेक पांडेय कलेक्टोरेट में मौजूद हैं।
शेयर करेंगे दिनभर का अनुभव
दिनभर कामकाज देखने के बाद यह सभी युवा 3 मिनट का वीडियो तैयार करेंगे । जिसमें उन्हें अपने जिले की ताकत, कमजोरी, काम करने का तरीका आदि बताना होगा। इसके बाद ही इसमें से बेस्ट का निर्णय जूरी करेगी। इनमें से प्रथम रहने वाले युवा को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार और तृतीय को 21 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
रायपुर में श्रीकृति दिवान ने किया ये काम
राजधानी रायपुर में श्रीकृति दिवान को एक दिन के लिए कलेक्टर बनाया गया। श्रीकृति आज कलेक्टर ओपी चौधरी के साथ कामकाज को जाना और उसके बाद शहर की समस्याओं के निराकण के लिए निकल गईं। उनके साथ निगम महापौर प्रमोद दुबे, कलेक्टर ओपी चौधरी सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
एेसे बने एक दिन का कलेक्टर
एक दिन का कलेक्टर बनने के लिए युवाओं को तगड़े इम्तिहान से गुजरना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने युवाओं को एक दिन का कलेक्टर बनाने के लिए कंपीटिशन एक्जाम पास करने की शर्त रखी थी। इस एक्जाम में प्रदेश के 519 कॉलेजों के 5 लाख युवा शामिल थे। चार चरणों में चले तगड़े इम्तिहान के बाद 27 युवाओं को एक दिन का कलेक्टर बनाया गया।
ये बने एक दिन के लिए कलेक्टर
प्रनीता भारती - बालोद
अजय कुमार साहू- बलौदाबाजार
रघुनाथ राम - बलरामपुर
दिप्ती पेनकरा- बस्तर जगदलपुर
दिव्या नायर - बेमेतरा
नागेश्वर - बीजापुर
चेतना देवांगन- बिलासपुर
योगेश कुमार महंत - दंतेवाड़ा
रेशमा साहू - धमतरी
वंदना सोनी -दुर्ग
चंद्राकिरण साहू - गरियाबंद
प्रशांत - जांजगीर-चांपा
प्रियंका गुप्ता -जशपुर
अभिषेक पांडेय -कबीरधाम
संदीप कुमार द्विवेदी - कांकेर
अभिषेक भट्टाचार्य - कोंडागांव
मुस्कान भावनानी - कोरबा
हितेश श्रीवास - कोरिया
हरप्रित कौर -महासमुंद
वामित - मुंगेली
हितेन्द्र सिन्हा- नारायणपुर
सुशील साहू- रायगढ़
श्रीकृति दिवान - रायपुर
प्रतिभा यादव - राजनादंगांव
सत्यम सिन्हा - सुकमा
सुरेन्द्र प्रसाद - सूरजपुर
अमित कुमार - सरगुजा
Content Written - Chandu Nirmalkar
Updated on:
09 Jan 2018 07:10 pm
Published on:
09 Jan 2018 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
