
vande bharat express
Vande Bharat Express train : बिलासपुर वंदे भारत सुपर एक्सप्रेस ट्रेन को शुरू हुए एक महीने हो गए हैं। अब तक इस ट्रेन में बिलासपुर से नागपुर और नागपुर से बिलासपुर तक 35 हजार यात्रियों ने यात्रा पूरी की है. इससे रेलवे को करीब ढाई करोड़ रूपए की आमदनी हुई है। 130 की रफ़्तार से हफ्ते में शनिवार को छोड़कर 6 दिन वन्दे भारत एक्सप्रेस नागपुर से बिलासपुर और बिलासपुर से नागपुर तक लगातार दौड़ रही है। यह ट्रेन व्यापर के सिलसिले में अक्सर नागपुर और महाराष्ट्र के अन्य शहर गोंदिया, अमरावती, मुंबई आदि आने-जाने वाले व्यापारियों और यात्रियों को पसंद आने लगी है।
खासकर रोजाना नागपुर- बिलासपुर नागपुर जाने के लिया यात्री इस ट्रेन में सफर करना पसंद कर रहे है। क्योंकि नागपुर जाने वाले अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों से कम समय में लोग आना -जाना कर पा रहे हैं। यही कारण है की अब यात्री वंदे भारत को पसंद कर यात्री का यात्रा कर रहे हैं।
11 दिसंबर ,2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। वन्दे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार और एक्सिक्यूटिव चेयर कार श्रेणी है। यात्रियों को ट्रेन में सबसे सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा के साथ खान पान की सुविधा भी प्रदान की गई है। केवल साढ़े चार घंटे में रायपुर से नागपुर पहुंचाने वाली वंदे बभारत एक्सप्रेस में शुरुआत में 40 से 45 फीसदी सीटें ही बुक हो रही थी। लेकिन अब बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुँच गई है।
किराया ज्यादा, आम यात्री दूर
एक्सप्रेस ट्रेनों में जहाँ लोग ढाई सौ रूपए तक रायपुर से नापुर पहुँच जाते हैं। वहीँ इस ट्रेन में 1065 तक का किराया देना पद रहा है। कुल १,128 सीटों वाली वन्दे भारत में यात्रियों की कमी ने रेलवे के अधिकारीयों की बैचेनी बढ़ा दी है। हालाँकि रेलवे अफसरों का कहना है की अभी शुरुआत है, इसलिए यात्री काम है, लेकिन धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों छोर से संचालित की जा रही है। रेल्वे ने इस ट्रेन का रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव और गोंदिया िस्टशनों में स्टॉपेज दिया है।
Updated on:
15 Jan 2023 04:55 pm
Published on:
15 Jan 2023 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
