
रायपुर. शिक्षक दिवस पर मंगलवार को राजभवन में प्रदेश के 45 उत्कृष्ट शिक्षकों की साधना को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सम्मानित किया। इन शिक्षकों में से 41 को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया जबकि चार को प्रतिष्ठित साहित्यकारों के नाम पर स्थापित राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, अब सरकार ने अलगे वर्ष 2018 में सम्मानित होने 36 शिक्षकों की लिस्ट जारी किया है।
मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने स्कूलों को सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़कर विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्राचार्यों की उपस्थिति के आंकड़ों और प्रत्येक स्कूल की जरूरी सूचनाओं को ऑनलाइन संकलित करने की योजना बनाई है। इसके लिए स्कूलों को कम्प्यूटर टेबलेट दिए जा रहे हैैं। इसके जरिये विकासखंड, जिला और राज्य स्तर पर उनकी मॉनिटरिंग की जा सके।
बहुत जल्द प्रत्येक स्कूल को मुख्यमंत्री डैश बोर्ड से भी जोड़ दिया जाएगा। इस प्रकार हमारे दो लाख 44 हजार शिक्षक, उनके 56 लाख विद्यार्थी और करीब 56 हजार स्कूल भी मेरे डैश बोर्ड से ऑनलाइन जुड़ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने रायपुर जिले के अभनपुर और कबीरधाम के कवर्धा विकासखंड के सभी स्कूलों को कम्प्यूटर टेबलेट वितरण का भी शुभारंभ किया।
इन शिक्षकों को अगले वर्ष मिलेगा सम्मान
दीप्ति गुप्ता, प्राचार्य, हाईस्कूल सोमनी, दुर्ग
कृष्ण कुमार धुरंधर, शिक्षक, पूमा स्कूल, सिरसाकला, दुर्ग
नासिर खान, व्याख्याता, हाईस्कूल, गिरहोला, कांकेर
भूषण साहू, प्रधान पाठक, हाईस्कूल गिरहोला, कांकेर
टीकादास मरावी, प्रधान पाठक, पूमा स्कूल, गुरमुर, बिलासपुर
भूपेंद्र शर्मा, व्याख्याता पंचायत, हाईस्कूल, खपरी, बिलासपुर
संतोष कुमार साहू, शिक्षक, पूमा स्कूल, मोहेना, महासमुंद
चमनलाल चंद्राकर, व्याख्याता, आदर्श उमावि, महासमुंद
घनाराम देशमुख, व्याख्याता, उमावि सांकरा, बालोद
संजय मार्टिन, शिक्षक, पूमावि, भरदा, बालोद
संतोष वर्मा, व्याख्याता पंचायत, उमावि, सिवनी, रायपुर
हितेश दीवान, व्याख्याता जेआरदानी कन्या स्कूल, रायपुर
दिनेश चंद्र खत्री, व्याख्याता, उमावि सांकरा, धमतरी
बृजेश पाण्डे, प्राचार्य, पूमावि, परसा, सरगुजा
प्रिस्का कुजूर, प्रधान पाठक, पूमावि कोटमा, सरगुजा
शैलबाला कर्ण, व्याख्याता उमावि, घरघोड़ा रायगढ़
सुरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रधान पाठक, प्रावि, केंद्रवाहीबाट, रायगढ़
शिव प्रसाद कौशिक, व्याख्याता पंचायत, उमावि, बैतलपुर, मुंगेली
जयमंगल सिंह ध्रुव, प्राचार्य उमावि, करही, मुंगेली
जगन्नाथ हिंमधर, व्याख्याता, हाईस्कूल पटियापाली, कोरबा
पीला सिंह चौहान, प्रधान पाठक, पूमावि धनगांव, बेमेतरा
मोहन बंजारे, प्रधान पाठक पूमावि, मोहतरा, बेमेतरा
विनोद सिंह भदौरिया, व्याख्याता, पूमावि पौडागुड़, बस्तर
गंगाराम कश्यप, प्रधानपाठक, पूमावि मेंजरीपदर, बस्तर
सुदामा प्रसाद मिश्रा, प्रधानपाठक, पूमावि राजापारा, जशपुर
पवित्र मोहन बेहरा, शिक्षक, पूमावि पगसुवा, जशपुर
अशोक कुमार मिश्रा, प्रधानपाठक, पूमावि कटगोड़ी, कोरिया
बीके अटभैया, प्राचार्य आदर्श उमावि पारसगांव, कोण्डागांव
गरीबाराम मंडावी, प्राचार्य, उमावि बनियागांव, कोण्डागांव
चूणामणि वर्मा, प्रधानपाठक, प्रावि पैजनी, बलौदा बाजार
ईनूराम वर्मा, शिक्षक पंचायत, उमावि मूड़पार, बलौदाबाजार
रविंद्रनाथ कर्महे, शिक्षक, पूमावि गाड़ाघाट, राजनांदगांव
कमलेश्वर सिंह, व्याख्याता, कन्या उमावि खैरागढ़, राजनांदगांव
सीमांचल त्रिपाठी, प्रधानपाठक, पूमावि खनियाडीह, सूरजपुर
केडी देवांगन, प्रधानपाठक, उमावि, करलसा, नारायणपुर
रतनलाल बघेल, प्राचार्य, उमावि फरसगांव, नारायणपुर
Published on:
05 Sept 2017 10:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
