
सक्ती पंजीयन कार्यालय में 49 लाख के गबन के आरोप में रायगढ़ के उप पंजीयक बेग सस्पेंड
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में पंजीयन शुल्क में 49 लाख रुपए के गबन के मामले में शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ निलंबित करने की कार्रवाई की गई।
उपपंजीयक कार्यालय सक्ती में पिछले चार सालों से जमीन रजिस्ट्री की राशि जमा करने में 49 लाख का गबन करने का घोटाला सामने आने के बाद आईजी रजिस्ट्रार ने दो तत्कालीन उप पंजीयक मोहम्मद आरिफ बेग तथा प्रभारी कांता एक्का सहित वर्तमान उप पंजीयक सेतराम चौहान और चपरासी पंकज यादव को सस्पेंड कर दिया है।
उप पंजीयक कार्यालय में पिछले चार सालों से जमीन रजिस्ट्री की राशि को उसी दिन ट्रेजरी में जमा करने के बजाय रोक दे रहे थे, बाद में उसमें से कम पैसे सरकारी खाते में जमा किए जा रहे थे। यह घोटाला पिछले चार सालों से चल रहा था।
दिसंबर में वर्तमान उपपंजीयक के संज्ञान में यह बात आई तो उन्होंने इस घपले को उजागर किया। आईजी रजिस्ट्रार ने पूरे प्रदेश में उप पंजीयक कार्यालयों की जांच करने के निर्देश दिए है। इनमें कुछ और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि इस खुलासे के बाद से अब जिले के अन्य उपपंजीयक कार्यालयों भी शिंकजा कसा जाएगा।
इनके कार्यकाल में किया गया घोटाला
जिस समय उप पंजीयक कार्यालय सक्ती में जमीन रजिस्ट्री की राशि को ट्रेजरी में जमा करने में घोटाला किया गया उस समय उपपंजीयक बेग थे। उनके बाद कुछ दिनों तक रजिस्ट्री लिपिक कांता सिन्हा भी उप पंजीयक के प्रभार में रहीं।
इन दोनों के कार्यकाल में ही घोटाला किया गया। इनकी जिम्मेदारी थी कि वे नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करते लेकिन इन दोनों ने नहीं की। इसलिए प्रथम दृष्टया इन्हें ही दोषी पाया है और इन दोनों के साथ ही वर्तमान उप पंजीयक सेतराम चौहान को भी महा निरीक्षक पंजीयन धर्मेश कुमार साहू ने सस्पेंड किया है। वर्तमान में उपपंजीयक बेग रायगढ़ जिले में उप पंजीयक रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ हैं तथा कांता सिन्हा वर्तमान में उप पंजीयक कार्यालय बिल्हा में पदस्थ हैं। भृत्य पंकज भी सस्पेंड हुआ।
Updated on:
03 Jan 2020 07:14 pm
Published on:
03 Jan 2020 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
