4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

देखें वीडियो……बाजार वाले क्षेत्रों से कब्जा हटते ही 50 फीट चौड़ी दिखने लगीं सड़कें

रायपुर में नगर निगम का अवैध कब्जा हटाओ दस्ता बाहर निकला तो एक बार फिर सड़कें चौड़ी नजर आईं। सोमवार को शहर के आधा दर्जन से अधिक सड़कों को घेरकर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कारोबारी अपना सामान समेटते हुए नजर आए। कब्जा हटते ही सड़कें 50 फीट चौड़ी नजर आने लगी।

Google source verification

रायपुर. नगर निगम का अवैध कब्जा हटाओ दस्ता बाहर निकला तो एक बार फिर सड़कें चौड़ी नजर आईं। सोमवार को शहर के आधा दर्जन से अधिक सड़कों को घेरकर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कारोबारी अपना सामान समेटते हुए नजर आए। कब्जा हटते ही सड़कें 50 फीट चौड़ी नजर आने लगी।
स्टेशन रोड से फाफाडीह मुख्य मार्ग, जीवन बीमा कार्यालय पंडरी मार्ग, शंकरनगर चौक, शास्त्री बाजार , एवरग्रीन चौक, मालवीय रोड, बैजनाथपारा मार्ग, भाठागांव मुख्य मार्ग, देवपुरी, डुमरतराई सब्जी बाजार सहित अन्य मुख्य मार्गो एवं बाजारों में जेसीबी लेकर निकला। देवपुरी में सड़क के दायरे वाला देवभोग का स्टॉल तोड़ दिया गया। कब्जा हटते ही सड़कें 50 फीट चौड़ी नजर आने लगी। इससे पहले सड़क के दोनों ओर कब्जा होने 20 फीट की सड़क पर ही आवाजाही होती थी, जिससे दिन में कई बार लोग ट्रैफिक जाम में फंसते हैं। निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने सभी जोन कमिश्नरों को अभियान चलाने का आदेश फिर दिया तो उसका असर सड़कों पर दिखाई दिया।

सामानों की जब्ती भी
निगम मुख्यालय के उडऩदस्ते के साथ ही जोनों की भी टीम सड़कों से अवैध कब्जे हटाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में निकली। यातायात पुलिस के साथ कारोबारियों के सामानों को जब्त करने की
कार्रवाई की गई।

डेढ़ महीने बाद फिर कार्रवाई
दरअसल नगर निगम प्रशासन की लापरवाह रवैए का खामियाजा शहर के आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़कों से कब्जा हटाने का अभियान डेढ़ महीने पहले चला था। इसके बाद अब निगम का दस्ता सड़कों पर निकला है। जिस बैजनाथपारा सड़क से पैदल निकलना मुश्किल होता है, वह सड़क कार्रवाई से चौड़ी नजर आई। आयुक्त चतुर्वेदी ने सभी जोन कमिश्नरों को अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का आदेश दिया है।