
महाकाल की पालकी यात्रा के दौरान मर्डर (Photo Patrika)
CG Crime: . राजधानी लगातार मर्डर से दहल उठी है। पिछले 9 दिन में ही 7 हत्याएं हो चुकी हैं। विधानसभा इलाके के मामले को छोड़ दिया जाए तो बाकी हत्याओं के पीछे लूट, रंजिश, अवैध संबंध और गर्लफ्रेंड बड़ी वजहें हैं । अभनपुर, मंदिरहसौद और खमतराई में हत्या का मामला अभी पूरी तरह शांत हुआ नहीं था कि गुरुवार को राखी और विधानसभा इलाके में दो युवकों की हत्या कर दी गई। राखी के बेंद्री गांव में गिट्टी खदान में दिनेश दास मानिकपुरी की डिकंपोज लाश मिली। इस ब्लाइंड मर्डर को पुलिस ने सुलझा लिया है। इसमें दो आरोपी पकड़े गए हैं। इसी तरह विधानसभा इलाके के सड्ढू में रात में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसमें भी एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। दो अन्य फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक सड्ढू के बैरागी डेरा में पिछले कई दिनों से देवेंद्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा और अर्जुन बैरागी के बीच चल रही गुंडागर्दी आखिरकार हत्या में तब्दील हो गई। राजातालाब निवासी देवेंद्र कुमार पिछले कई दिनों से बीएसयूपी आवास में रहने वाली एक महिला के मकान में रह रहा था। इस दौरान उसका अर्जुन से झगड़ा हो गया। बताया जाता है कि बैरागी डेरा में शराब और मादक पदार्थ का धंधा जोरों पर था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
8 दिन पहले अर्जुन ने देवेंद्र की पिटाई कर दी थी। इसके बाद गुरुवार की रात 11 बजे गौराचौरा में देवेंद्र और अर्जुन के बीच फिर झगड़ा हुआ। इस दौरान अर्जुन और उसके भाई डाडो और साहिल ने मिलकर उसकी फिर पिटाई कर दी। इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले। इधर देवेंद्र अपनी मुंहबोली बहन और धोखाधड़ी की आरोपी महिला के पास गया।
महिला ने कई बदमाशों को बुला लिया। फिर देवेंद्र हॉकी, स्टीक व रॉड लेकर अर्जुन के घर पहुंचा। बदमाश जमकर गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान अर्जुन ने घर की पहली मंजिल से सीमेंट का टूटा पोल उठाकर देवेंद्र के सिर पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अर्जुन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि उसके दो भाई फरार हैं।
राखी थाना क्षेत्र के बेंद्री निवासी दिनेश दास मानिकपुरी उर्फ मॉडल की हत्या उसके ही बचपन के दोस्तों ने की। हत्या गर्लफ्रेंड के चलते हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी साहेबदास मानिकपुरी और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा दोनों की दिनेश से बचपन से दोस्ती थी। दिनेश का एक युवती से प्रेम संबंध था। इससे युवती की बदनामी हो रही थी। दोनों आरोपियों को यह पसंद नहीं था। इसके चलते आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत दोनों दिनेश को 20 जुलाई को गिट्टी खदान के पास ले गए।
वहां खाने-पीने के दौरान युवती की बात को लेकर फिर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से दिनेश पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए सिर व चेहरे पर पत्थर पटक दिया। फिर शव को बोरे में भरकर उसमें पत्थर बांध कर खदान में फेंक दिया। फिर वहां से दोनों आरोपी अपने घर चले गए। दो दिन तक दिनेश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने मंदिरहसौद थाने में उसकी गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर चार दिन बाद गुरुवार को मृतक का शव बोरा सहित पानी के ऊपर आ गया। इससे उस पर लोगों की नजर पड़ी।
शव मिलने की सूचना पर राखी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान गांव के कुछ लोगों ने बताया कि घटना वाले दिन मृतक को आरोपियों के साथ दोपहिया पर जाते हुए देखा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को संदेह के आधार पर उठाया और पूछताछ की। शुरुआत में दोनों पुलिस को गुमराह करने लगे। बाद में सख्ती के बाद हत्या करना स्वीकार किया।
Published on:
26 Jul 2025 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
