29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्री सुविधाओं में इजाफा: जल्द 7 राज्यों के लिए दौड़ेंगी 703 बसें, अभी चल रही 393

Bus Service: परिवहन विभाग आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिसा के विभिन्न शहरों के बीच नई बस सेवा शुरू करने की कवायद में जुटा हुआ है। इसके लिए जारी किए गए परमिट और रिक्त परमिटों की सूची जारी की गई है। ताकि संबंधित राज्य और शहर का चयन करने के बाद नई यात्री बस सेवा को शुरू किया जा सके।

2 min read
Google source verification
bus.jpg

Bus Service: रायपुर. छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के बीच इस समय अंतरराज्यीय समझौते के तहत 7 राज्यों के बीच 393 यात्री बसें दौड़ रही है। इन यात्री बसों का संचालन आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिसा के बीच किया जा रहा है। यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए जल्दी ही उक्त सभी राज्यों के बीच 703 बसों का संचालन किया जाएगा।

इनके शुरू होने के बाद छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहर रेल कनेक्टिविटी और हवाई सेवा के बाद सडक़ मार्ग से सीधे कनेक्ट हो जाएंगे। इसके लिए राज्य परिवहन प्राधिकार द्वारा परमिटों की सुनवाई की जा रही है। साथ ही बस मालिकों के आवेदनों का निराकरण कर परमिट जारी किया जा रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी पड़ोसी राज्यों के बीच समझौते के तहत इनका संचालन किया जा रहा है। वहीं नए अंतरराज्यीय मार्गों पर वाहन चलाने के इच्छुक बस मालिकों को अनुमति दी जा रही है।

यात्री सेवा में होगा विस्तार
नई लग्जरी बसों का संचालन शुरू होने से यात्री सेवा में विस्तार के साथ ही सभी पड़ोसी राज्यों के प्रमुख शहर सडक़ मार्ग से जुड़ेंगे। बताया जाता है कि राज्य सरकार के निर्देश पर परिवहन विभाग के अधिकारी यात्री बस सेवा का विस्तार करने लगातार पड़ोसी राज्यों का दौरा कर रहे हैं।

राज्य जारी परमिट रिक्त परमिट संख्या
आंध्रप्रदेश 10 10
तेलंगाना 8 2
महाराष्ट्र 26 16
मध्यप्रदेश 84 87
बिहार 41 51
झारखंड 123 347
ओडिशा 101 190
कुल संख्या 393 703
(31 जनवरी 2023 तक का आंकड़ा)

इतना होगा किराया
अंतरराज्यीय समझौते के तहत संचालित किए जाने वाले बस का किराया प्रति किमी न्यूनतम 1.50 से अधिकतम 4.40 रुपए करीब होगा। बस की क्षमता, संचालन मार्ग, यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के आधार पर तय किया जाएगा। साथ ही बकायदा इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर छत्तीसगढ़ के साथ ही संबंधित राज्य की परिवहन टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

इन मार्गों पर संचालन
परिवहन विभाग आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिसा के विभिन्न शहरों के बीच नई बस सेवा शुरू करने की कवायद में जुटा हुआ है। इसके लिए जारी किए गए परमिट और रिक्त परमिटों की सूची जारी की गई है। ताकि संबंधित राज्य और शहर का चयन करने के बाद नई यात्री बस सेवा को शुरू किया जा सके।

अंतराज्यीय मार्गों पर बस सेवा का विस्तार करने के लिए नए परमिट जारी किए जाएंगे।ह्यह्यह्यह्यह्य इसके लिए संचालित मार्गों और रिक्त परमिट की संख्या सूची जारी की गई है। ताकि नए मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा सके।एस प्रकाश, सचिव, परिवहन विभाग


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग