रायपुर के एक निजी स्कूल से पढ़े दीपक ने कहा, यह सिर्फ मेरी नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ की उपलब्धि है। अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अशोक ने कहा, यह फिल्म न केवल मनोरंजक है, बल्कि समाज की विसंगतियों पर गहरा कटाक्ष करती है। यह 19 मई 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, और अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना एक सपने जैसा अनुभव है।