85th Congress Session : मीडिया से बात करते हुए महासचिव वेणुगोपाल ने कहा, आगामी 24, 25 और 26 फरवरी को कांग्रेस का महाधिवेशन होना है, जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। महाधिवेशन के कार्यक्रम स्थल पर बैठक की जाएगी। यह अधिवेशन कांग्रेस के लिए गेम चेंजर साबित होगा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना से देश में नंबर है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा, इसकी सफलता देख भाजपा परेशान है। भाजपा हमारी यात्रा के दिनभर पीछे पड़ी रहती थी। इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी ने देश में बड़ा संदेश पहुंचाया है।
इन प्रमुख नेताओं के स्वागत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, महामंत्री अमरजीत चावला, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत, शिव डहरिया समेत संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद अधिवेशन स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। जहां तीनों नेताओं ने अपने कुछ सुझाव भी दिए।