
भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा
नयापारा-राजिम. चरम तीर्थंकर प्रभु महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस पर गुरुवार को सकल जैन समाज द्वारा भव्य बरगोड़ा (शोभायात्रा) जैन श्वेताम्बर मंदिर गांधी चौक से निकली गई। नगर के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया. कई साधार्मिक बांधुओं ने शीतल पेय की व्यवस्था की। गंजरोड में पूज्य सिंध पंचायत द्वारा शोभायात्रा का स्वागत कर भगवान महावीर स्वामी को नमन पूजन किया गया। श्रध्दालुओं के लिए शीतल पेय व स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। स्थानीय सकल जैन समाज के युवाओं ने भक्ति गीतों से वातावरण को गुंजित कर दिया। सोने में सुहागा इस बार शोभायात्रा में विख्यात गायक आस्तिक जैन (सागर म.प्र.) ने स्तवन भजन ऐसा समा बांधा कि धूप में तपते हुए लोगों को जैसे तरूवर की छाया मिल गई।
सकल जैन समाज के प्रमुखों संतोष बोथरा, संतोष पारख, लालचंद बंगानी, स्वरूप टाटिया किशोर सिंघई, रमेश पहाडिय़ा, अशोक गंगवाल, राजेन्द्र पारख, प्रकाश बोथरा, रमेश बोथरा, फुलचंद सोनी, हेमराज पारख, गंभीर सांखला, संजय शैलेष सिंघई, प्रकाश चौधरी राजेन्द्र गदिया, अखिलेश जैन सहित समाज के बाल युवा व काफी संख्या में महिलाओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर जैनम जयति शासनम का नारा बुलंद किया। शोभायात्रा के के बाद सकल जैन समाज का स्वामी वात्सल्य जैन भवन में रखा गया। भंवरलाल कांकरिया की स्मृति में स्वामी वात्सल्य का लाभ कमलादेवी, दिलीप कुमार, महावीर कांकरिया ने लिया। कांकरिया परिवार अभिनंदन संघ प्रमुखों ने किया। इसके पूर्व आज प्रात: प्रभातफेरी विद्याश्री बालिका मंडल के द्वारा शांतिनाथ जैन मंदिर से निकाली गई। गुरुवार को पर्व दिवस पर संध्या 6.45 बजे श्वेेताम्बर जैन मंदिर, शांतिनाथ जैन मंदिर व पाश्र्वनाथ मंदिर अरिहंत कालोनी में आरती का कार्यक्रम रखा गया। संध्या 7 बजे से विख्यात गायक आस्तिक जैन पुन: अपनी भक्ति भावना से पूरित कार्यक्रम स्अरिहंत कालोनी में प्रस्तुत किया।
Published on:
15 Apr 2022 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
