26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

ब्याज के पैसे को लेकर महिला ने पति के साथ मिलकर युवक को पीटा, फिर ये हुआ हाल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कर्ज देकर अधिक ब्याज वसूलने वालों का आतंक कम नहीं हो रहा है। देवेंद्र नगर चौक जैसे पॉश इलाके में एक महिला और उसके पति ने एक युवक से मारपीट की। युवक ने कुछ कर्ज लिया था। उसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ। इसके बाद महिला और उसके पति ने युवक से सरेराह मारपीट की। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने महिला, उसके पति और नाबालिग बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Google source verification

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कर्ज देकर अधिक ब्याज वसूलने वालों का आतंक कम नहीं हो रहा है। वे अब खुलेआम मारपीट करने से भी नहीं चूक रहे हैं। देवेंद्र नगर चौक जैसे पॉश इलाके में एक महिला और उसके पति ने एक युवक से मारपीट की। युवक ने कुछ कर्ज लिया था। उसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ। इसके बाद महिला और उसके पति ने युवक से सरेराह मारपीट की। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने महिला, उसके पति और उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक सांई नगर फाफाडीह निवासी तरनजीत सिंह सलूजा जमीन खरीदी-बिक्री का काम करता है। उसने महावीर नगर निवासी दिव्या शादिजा से कुछ रकम उधार लिया था। कर्ज को लेकर 20 अक्टूबर 2023 को दिव्या ने तरनजीत को अश्लील मैसेज किया था। इसका उसने सम्मानपूर्वक जवाब दिया। इसके बाद 24 अक्टूबर को रात करीब 8.30 बजे उसने फोन करके उसे बेबीलाॅन इन होटल के बाजू िस्थत एक्सिस बैंक के पास बुलाया। वह रात 9.45 बजे वहां पहुंचा। इसके बाद दिव्या और उनके पति अजय शादिजा ने कर्ज का पैसा मांगते हुए मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। युवक की खुलेआम पिटाई करते देखकर सौरभ श्रीवास्तव और अभिषेक बंसोड़े युवक का बचाव करने लगे तो अजय और दिव्या का नाबालिग बेटा उन युवकों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। खुलेआम मारपीट होते देख लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। बाद में दोनों पक्ष गंज थाने पहुंचे। इस बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो में महिला और उसके पति मारपीट करते हुए नजर आ रहे थे। इस कारण पुलिस ने दिव्या, उनके पति अजय और नाबालिग बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। गंज थाना टीआई आशीष यादव ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच की गई। वीडियो फुटेज के आधार पर महिला और उसके पति व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।