
,
मितान योजना : रायगढ़. अब तक मितान योजना के लिए शहर के 2524 लोगों ने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर काल किया और 2282 लोगो ने अपॉइंटमेंट लिया। वही मितान ने 2040 लोंगो के घर दस्तावेज लेने पहुंचे और 1557 लोगो को प्रमाणपत्र डिलीवर कर चुके हैं। नगर निगम अंतर्गत शहर के समस्त वार्डों में घर-घर जाकर जन्म, मृत्यु, जन्म-मृत्यु सुधार प्रमाण पत्र , गुमास्ता, विवाह, निवास, जाति, आय, नकल भूमि, भूमि जानकारी प्रमाणपत्र बनाने के लिए हर रोज टोल फ्री नंबर 14545 में 50 से ज्यादा कॉल आ रहा है। इसमें से जिनके पास चाहे गए प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज पूर्ण होते हैं उनके घर मितान पहुँचते हैं। मांग अनुरूप प्रमाणपत्र हेतु दस्तावेज सलंग्न कर ऑनलाइन फॉर्म फिलअप करता है साथ ही 10 दिनों के अंदर पुन: हितग्राही के घर आकर प्रमाण पत्र देते हुए।
यह भी पढ़ें : गड्ढे में गिरा हाथी का बच्चा, घायल शावक को JCB की मदद से निकाला गया बाहर
देना रहता है 50 रुपए का सेवा शुल्क
नागरिकों को एक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना होगा जो कि 14545 है जिसके बाद उनके घर पर मितान आकर सभी विवरणों को एकत्रित करके सूचनाओं को संशोधित करेंगे। इसके अलावा दस्तावेजों को सत्यापित करेंगे। जिसके बाद नागरिकों को प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। मितान द्वारा यह सेवा प्रदाय करने के लिए केवल 50 रुपए सेवा शुल्क हितग्राही द्वारा दिया जाना रहता है।
यह भी पढ़ें : आपसी विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, गिरफ्तार
किसमें क्या लगता है दस्तावेज
आधार कार्ड- जन्म प्रपत्र, पासपोर्ट फोटो, सिफारिश पत्र, फ़ोटो, शपथ पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र- मृत्यु सूचना प्रपत्र, आईडी प्रूफ, सिफारिश पत्र, पीएम रिपोर्ट विवाह प्रमाण पत्र -आधार कार्ड, शपथ पत्र जन्म प्रमाणपत्र सुधार- आवेदन, शपथ पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, फ़ोटो आईडी आदि।
Published on:
29 Nov 2022 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
