16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजिम पुन्नी मेला में हादसा, डिस्को झूला रहा दंपति नीचे गिरा, घायल

राजिम. माघी पुन्नी मेला के मीना बाजार में गुरुवार को एक दंपति झूला से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मेला स्थल में अफरा-तफरी मच गई। घायल दंपति को फौरन राजिम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

2 min read
Google source verification
राजिम पुन्नी मेला में हादसा, डिस्को झूला रहा दंपति नीचे गिरा, घायल

राजिम पुन्नी मेला में हादसा, डिस्को झूला रहा दंपति नीचे गिरा, घायल

राजिम. माघी पुन्नी मेला के मीना बाजार में गुरुवार को एक दंपति झूला से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मेला स्थल में अफरा-तफरी मच गई। घायल दंपति को फौरन राजिम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नया रायपुर निवासी गिरधारी गंगेली और उसकी पत्नी इंदु गंगेली गुरुवार को राजिम मेला देखने आए थे। मेला में दोनों अपने बच्चों को साथ डिस्को झूला झूल रहे थे। बच्चे अलग सीट पर बैठे थे और पति-पत्नी अलग सीट पर बैठे थे तभी अचानक हादसे का शिकार हो गए। पुरुष को सिर में गंभीर चोटें आईं हैं, वहीं पत्नी के कान के पास चोटें आईं हैं। उन्हें उपचार के लिए राजिम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
मीना बाजार में हुई उक्त घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद जेआर ठाकुर द्वारा मीना बाजार संचालक को तत्काल तलब कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही झूला में वर्तमान खराबी को तत्काल ठीक करने की हिदायत दी गई। वहीं यह भी कहा कि झूला स्थापित करने वाले मेकेनिक प्रमाणित करें कि अब झूले में कोई खराबी नहीं है, उसके बाद ही झूला संचालित होगी। झूला के समुचित स्थापन के अभाव में गंभीर घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

घायल ड्राइवर की 108 टीम की तत्परता से बची जान
बलौदाबाजार. कसडोल ब्लॉक के ग्राम हसवा में गुरुवार को अज्ञात लोगों ने फ्यूल ट्रक ड्राइवर को रोककर उस पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में गम्भीर रूप से घायल की जान 108 टीम की त्वरित मदद से बचाई जा सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार विक्रम कुमार सिंह डीजल लेकर ट्रक से हेल्पर राजेश कुमार के साथ रायपुर से रायगढ़ जा रहा था। इसी दौरान हसवा के पास पल्सर बाइक सवार तीन अज्ञात लोग आए और ट्रक नहीं रोकने की बात कहकर विवाद करने लगे। इस दौरान उन्होंने ट्रक ड्राइवर पर सिर पर लाठी से वार कर दिया। इस हादसे में विक्रम सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई और तेज रक्तस्राव होने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पायलट देवकुमार और ईएमटी रविकांत तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए रविकांत ने तुरन्त ऑक्सीजन सपोर्ट देते हुए प्राथमिक उपचार प्रारम्भ किया। इसके बाद ईआरसीपी के माध्यम से मदद लेते हुए डॉक्टर की सलाह अनुसार इलाज करते हुए सीएचसी कसडोल लेकर आए। वहीं, इस हमले में उनके हेल्पर को मामूली चोट आई है।