
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी: ऋतुराज रघुवंशी नारायणपुर के कलेक्टर, दीपांशु नए परिवहन आयुक्त
रायपुर. राज्य सरकार (Chhattisgarh Government) ने नए साल में भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों के कामकाज में बड़ा बदलाव किया है। छह जिले के कलेक्टर सहित निगम आयुक्त और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों में बदलाव किया गया है। इसमें आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा को प्रमोशन देते हुए परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति टोपश्वर वर्मा के जगह की गई है। काबरा के पास शेष प्रभार यथावत रहेंगे। वहीं वर्मा को परिवहन आयुक्त के प्रभार से मुक्त करते हुए जल जीवन मिशन में संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि मिशन संचालक एस. प्रकाश को परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है।
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव महादेव कावरे को दुर्ग संभाग का आयुक्त बनाया गया है। कोरिया कलेक्टर श्याम लाल धावड़े को बस्तर संभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। बलौदाबाजार-भाटापारा के कलेक्टर सुनील कुमार जैन को स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव और लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद कमलप्रीत लोक शिक्षण संचालक के प्रभार से मुक्त होंगे। नारायणपुर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू को संचालक भू-अभिलेख के साथ-साथ संचालक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अभिजीत होंगे स्मार्ट सिटी रायपुर के नए प्रबंध संचालक
भू-अभिलेख संचालक अभिजीत सिंह को स्मार्ट सिटी रायपुर का प्रबंध संचालक के साथ-साथ गृह विभाग का संयुक्त सचिव और रायपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही कलेक्टर नम्रता गांधी को गरियाबंद कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है। जिला पंचायत बस्तर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का कलेक्टर बनाया गया है।
मुंगेली के सीईओ रोहित व्यास अब बस्तर के सीईओ
नगर निगम कोरबा के आयुक्त कुलदीप शर्मा को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया है। रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी नारायणपुर के कलेक्टर होंगे। जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम के. को अंबिकापुर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल को भेजा गया है। अंबिकापुर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय को कोरबा का निगम आयुक्त बनाया गया है।
उप सचिव रोक्तिमा यादव को गरियाबंद जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगी। मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास अब बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। उनकी जगह दशरथ सिंह राजपूत को मुंगेली का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। खाद्य विभाग के विशेष सचिव अभिनव अग्रवाल को वेयरहाउस का प्रबंध संचालक बनाया गया। उनके पास नान संचालक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। भारतीय वन सेवा के अफसर अनिल साहू को पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
इन जिलों में नए कलेक्टर
ऋतुराज रघुवंशी - नारायणपुर
डोमन सिंह - बलौदाबाजार
नीलेशकुमार महादेव - महासमुंद
नम्रता गांधी - गरियाबंद
ऋचा प्रकाश चौधरी - जीपीएम
कुलदीप शर्मा – कोरिया
Published on:
14 Jan 2022 02:15 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
