Air India Flight Bomb Threat: सोमवार को फ्लाइट को बम की उड़ाने की धमकी से यात्रियों में हड़कंप मच गया। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें 239 यात्री सवार थे। बाकी दो विमान इंडिगो के थे, जो जेद्दाह व मस्कट जाने वाले थे। तीनों विमानों की तलाशी में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। इधर मुंबई-हावड़ा मेल को टाइमर बम से उड़ाने की धमकी मिली। ट्रेन को जलगांव स्टेशन पर रोककर जांच की गई। दो घंटे बाद इसे रवाना कर दिया गया।