29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑल इंडिया अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट: प्रथम वरीय समप्रीत विजेता, बालिका वर्ग में नंदिका उलटफेर का शिकार

ऑल इंडिया अंडर-14 बालक-बालिका टेनिस चैंपियनशिप में रविवार को बालक-बालिका दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें बालक वर्ग में प्रथम वरीयता प्राप्त समप्रीत शर्मा खिताब जीतने में सफल रहे। लेकिन, बालिका वर्ग में प्रथम वरीय नंदिका अग्रवाल को हार का सामना करना पड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dinesh Kumar

•

Updated: 23 Nov 2020, 1:42 AM IST

cg news

ऑल इंडिया अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट: प्रथम वरीय समप्रीत विजेता, बालिका वर्ग में नंदिका उलटफेर का शिकार

ऑल इंडिया अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट

रायपुर. ऑल इंडिया अंडर-14 बालक-बालिका टेनिस चैंपियनशिप में रविवार को बालक-बालिका दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें बालक वर्ग में प्रथम वरीयता प्राप्त समप्रीत शर्मा खिताब जीतने में सफल रहे। लेकिन, बालिका वर्ग में प्रथम वरीय नंदिका अग्रवाल को हार का सामना करना पड़ा। यूनियन क्लब में खेले गए फाइनल मैच में समप्रीत शर्मा ने खिरमन तांडी को दो सेटों तक चले मुकाबले में 6-2, 6-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। वहीं, बालिका फाइनल में प्रथम वरीय नंदिका अग्रवाल को दूसरी वरीयता प्राप्त अर्शप्रीत कौर के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। अर्शप्रीत ने नंदिका को रोमांचक मुकाबले में 6-3(7), 6-5 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच के बाद आयोजित समापन समारोह में मुख्यअतिथि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, कार्यकारी अध्यक्ष अवतार जुनेजा ने विजेता और उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रदेश बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अखित घगट, महासचिव संजय मिश्रा और एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जीएस भांबरा उपस्थित थे।


बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन
समापन अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने यूनियन क्लब में नवनिर्मित दो बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर टेनिस टूर्नामेंट के बालक वर्ग में उपविजेता खिलाड़ी खिरमन तांडी को 25 हजार रुपए और विजेता समप्रीत शर्मा, अर्शप्रीत, उपविजेता नंदिका को 11-11 हजार रुपए स्वेच्छा निधि से प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।