
डाक विभाग में तबादले (photo source- Patrika)
Postal Department Transfer: छत्तीसगढ़ डाक सर्किल में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार एक अधीक्षक का तबादला किया गया है, जबकि एक अन्य अधिकारी को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। इस फैसले के बाद डाक विभाग के अधिकारियों के बीच विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक एच.आर. साहू, जो वर्तमान में अंबिकापुर में सहायक डाक अधीक्षक (ASP) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें कांकेर डाक अधीक्षक (Superintendent of Post Offices) के पद पर पदस्थ किया गया है। विभाग ने यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। वहीं सरजीत सरकार, जो वर्तमान में रेल डाक सेवा (RMS) रायपुर में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। सरजीत सरकार पिछले चार वर्षों से इसी पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
केंद्रीय विभागों में सामान्यतः अधिकारियों का स्थानांतरण तीन वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद किया जाता है। ऐसे में चार वर्ष से एक ही पद पर कार्यरत अधिकारी को एक वर्ष का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिए जाने से विभागीय हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों के बीच इस निर्णय को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में हाल के वर्षों में प्रशासनिक निर्णयों के तरीके में बदलाव देखने को मिला है। (Postmaster General) स्थानांतरण और सेवा विस्तार से जुड़े फैसलों को लेकर अधिकारियों के बीच लगातार चर्चाएं होती रही हैं। ताजा आदेश के बाद भी विभागीय लॉबी में इस निर्णय को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, विभाग की ओर से जारी आदेश में तबादले और सेवा विस्तार के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। फिलहाल इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।
Published on:
02 Jul 2026 09:40 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
