27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंकी पॉक्स अलर्ट के बीच बच्चे के शरीर में उभरे दाने, सांसद के गोद ग्राम का है मामला

बस्तर में मंकी पॉक्स को लेकर जारी अलर्ट के बीच सांसद ग्राम में बच्चों के शरीर में दाने निकलने से सनसनी फैल गई है। इस वक्त यहां एक दर्जन से अधिक बच्चे इससे के शिकार हो चुके हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Vinayak Singh

•

Updated: 6 Aug 2022, 12:29 PM IST

photo1659768735.jpeg

जगदलपुर। इलाके में मंकी पॉक्स पहुंचने जैसी चर्चा भी तेज हो गई है। लेकिन पत्रिका ने जब इस सबंध में स्वास्थ्य विभाग से बात की तो उन्होंने इसे प्रथमदृष्टया चिकनपॉक्स बताया है। हालांकि इस वक्त तक स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां नहीं पहुंची थी। यहां जांच के लिए जल्द ही टीम भेजने की बात कही गई है।

एक महीने से फैली है बीमारी, 6 से अधिक ठीक भी हो चुके
इलाके के लोगों ने पत्रिका को बताया कि गढिय़ा इलाके में एक महीने से इस तरह की शिकायत है। यहां करीब 20 से अधिक लोगों को शरीर में दाने आए थे। क्योंकि अधिकतर लोग इसे चिकनपॉक्स ही समझकर घरेलु इलाज में जुटे हुए हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें 6 से अधिक बच्चे अब तक ठीक भी हो चुके हैं। इसलिए गांव में शुरू में फैली मंकी पॉक्स जैसी बातें खत्म हो गई हैं।

दाने के आकार बड़े होने से गहराई शंका
गांव वालो का कहना है कि चिकनपॉक्स में छोटे दाने निकलते हैं। इतने बड़े दाने वाले चिकनपॉक्स अब नहीं होते। ऐसे में इसलिए कुछ और बिमारी की शंका और गहरा गई है। लेकिन अच्छी बात यह है कि इससे 10 दिनों में बच्चे ठीक भी हो जा रहे हैं। वहीं सेहत भी ज्यादा खराब नहीं हो रही है। सामान्य चिकनपॉक्स की तहर ही हल्का बुखार व शरीर में दर्द जैसी शिकायत है।

यह चिकनपॉक्स नजर आ रहा है। फिर भी जांच के लिए जिम्मेदार अधिकारियो ंको कह दिया गया है। जल्द ही टीम गांव पहुंचकर जांच करेगी।
-आरके चतुर्वेदी, सीएमएचओ, बस्तर