4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

शिक्षक की मांग को लेकर आक्रोशित पालकों ने धमनी स्कूल में जड़ा ताला

छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार जिला पलारी विकासखंड के वन ग्राम धमनी में शिक्षकों की कमी व पदस्थ शिक्षक के लगातार अनुपस्थिति से आक्रोशित ग्रामीणों व पालकों ने बुधवार को प्राथमिक शाला भवन में ताला जड़ दिया। साथ ही स्कूल के सामने शिक्षकों को मांग लेकर धरने पर बैठ गए।

Google source verification

पलारी। छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार जिला पलारी विकासखंड के वन ग्राम धमनी में शिक्षकों की कमी व पदस्थ शिक्षक के लगातार अनुपस्थिति से आक्रोशित ग्रामीणों व पालकों ने बुधवार को प्राथमिक शाला भवन में ताला जड़ दिया। साथ ही स्कूल के सामने शिक्षकों को मांग लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्कूल में करीब190 विद्यार्थी अध्धयनरत हैं, जो 4 शिक्षक के भरोसे हैं। वहीं, प्रधानपाठक स्कूल को छोड़कर जिला पंचायत में ड्यूटी करता है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, ग्रामीणों ने 13 जुलाई गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक और हाईस्कूल मे तालाबंदी का निर्णय लिया था। जिस पर हरकत मेंं आते हुए शिक्षा अधिकारी के. एन. वर्मा ग्राम धमनी गए और पालकों की बैठक ली। समस्या का समाधान करने के लिए त्वरित कार्यवाही कर ग्रामीणों के बीच संबंधित शिक्षक को फटकार लगाई। साथ ही ग्रामीणों को एक हफ्ते में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीा व पालक शांत हुए और गुरुवार को प्रस्तावित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हाईस्कूल में तालाबंदी के निर्णय को निरस्त कर दिया। इस अवसर पर सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, ग्रामवासी सहित शिक्षकगण व वन प्रबंधन समिति धमनी के अध्यक्ष उपस्थित थे।