रायपुर

Hamar Chhattisgarh Party : छत्तीसगढ़ में नई राजनीतिक दल हमर छत्तीसगढ़ पार्टी का ऐलान, इन मुद्दों पर दिया जाएगा जोर

Hamar Chhattisgarh Party : छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में एक और नई पार्टी ने अपना पांव रख दिया है। हमर छत्तीसगढ़ पार्टी नाम से इस दल का ऐलान किया गया है।

less than 1 minute read
Feb 02, 2023

Hamar Chhattisgarh Party : छत्तीसगढ़ में नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान हो चूका है। पार्टी का नाम हमर छत्तीसगढ़ पार्टी गुरुवार को ऐलान किया गया है। हमर छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष लखन लाल साहू ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। फिलहाल पार्टी चिन्ह का खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है की चुनाव के दो महीने पहले चुनाव चिन्ह मिलेगा। सभी कार्यकर्तााओं को पार्टी का प्रचार प्रसार का जिम्मा दिया गया है।

पार्टी का उद्देश्य
अब जाति भेदभाव विहीन समस्त समाज के लोगों का सामाजिक एवं बुद्धिमता आधारित राजनैतिक उत्थान। छत्तीसगढ़ के किसी भी निवासी को मनरेगा में काम न करना पड़े, ऐसी व्यवस्था विकसित करना ।दूरगामी योजना से जनता की शिक्षा एवं संपन्नता को विकसित कर प्रदेश को विकसित बनाना। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित करते हुए उसे अगली पीढ़ी को भी बताने की व्यवस्था करना। ताकि युवा वर्ग संस्कृति पर गर्व करे एवं उसका अनुसरण करें। वन क्षेत्रों और कृषि भूमि की सुरक्षा करना। सिंचाई की उत्तम व्यवस्था कर उत्पादन को बढ़ाना। किसानों को फसलों का उच्चतम मूल्य मिले, उस बात की व्यवस्था सुनिश्चित करना। गरीबी शब्द को अभिशाप मानकर उसके उन्मूलन की स्थायी व्यवस्था बनाना। कानून-व्यवस्था को उच्च स्तर का बनाकर वृद्धजनों, माता, बहनों, बच्चों की सुरक्षा की उत्तम व्यवस्था करना। राज्य में त्वरित न्याय मिले उसकी व्यवस्था करना। उच्च शिक्षा को प्रदेश के युवाओं को निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था करना। सबको उच्च स्तरीय चिकित्सा निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था करना। छत्तीसगढ़िया लोगों के जीवन में वैभव लेकर आएंगे। फिर हम गर्व से कहेंगे "छत्तीसगढ़ अउ छत्तीसगढ़िया दुनो हवे सबले बढ़िया।"

Published on:
02 Feb 2023 06:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर