प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar) 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यह पुरस्कार देशभर (India) के 5 से 18 वर्ष तक की आयु (31 July 2025 तक) के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति, तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया है। इस पुरस्कार (PM Bal Puraskar) नामांकन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन (Online) होगी, जिसमें किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों का नामांकन किया जा सकता है।