लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होते ही पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौक-चौराहों पर बेरिकेङ्क्षडग कर चेङ्क्षकग प्वाइंट लगाकर वाहनों से पदनाम पट्टिका, सायरन, हूटर व ब्लैक फिल्म निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यातायात डीएसपी गुरजीत ङ्क्षसह ने बताया कि आचार संहिता के तहत किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा पदनाम पट्टिका, सायरन, हूटर का उपयोग करना पूर्णत: वर्जित रहता है। इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है।