14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: हवाई यात्रा करने दूसरे के आधार कार्ड में लगाई खुद की तस्वीर, एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार

Raipur News: फर्जी आधार कार्ड तैयार कर लिया। इसी से उसने इंदौर जाने के लिए एयर टिकट भी बनवा लिया। लेकिन फ्लाइट में सवार होने से पहले सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

2 min read
Google source verification
Raipur News: हवाई यात्रा करने दूसरे के आधार कार्ड में लगाई खुद की तस्वीर, एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी कुलदीप सघल (Photo Patrika)

Raipur News: दूसरे के आधार कार्ड में अपना फोटो लगाकर हवाई यात्रा करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक स्नेहल राजू भाई पटेल के नाम से एक व्यक्ति फ्लाइट से रायपुर से इंदौर जा रहा था।

इस दौरान माना एयरपोर्ट में सुरक्षा बलों ने संदेह के आधार पर उसके द्वारा दिए गए आधार कार्ड की जांच की। इस दौरान खुलासा हुआ कि स्नेहल राजू भाई के स्थान पर कुलदीप सघल सफर कर रहा था।

फ्लाइट में सवार होने से पहले सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

कुलदीप ने स्नेहल के आधार कार्ड पर अपना फोटो लगा लिया। इसके बाद दूसरा फर्जी आधार कार्ड तैयार कर लिया। इसी से उसने इंदौर जाने के लिए एयर टिकट भी बनवा लिया। लेकिन फ्लाइट में सवार होने से पहले सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

एयरपोर्ट्स पर कड़े नियम लागू

हवाई यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर के एयरपोर्ट्स पर कड़े नियम लागू हैं, जहां यात्रियों की पहचान सत्यापन (ID Verification) एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (माना एयरपोर्ट) सहित सभी एयरपोर्ट्स पर बिना वैध पहचान पत्र के यात्रा करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

पिछले कुछ समय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए यात्रा करने की कोशिश के मामले सामने आते रहे हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने जांच प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है। एयरपोर्ट पर CISF और अन्य सुरक्षा बल यात्रियों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच करते हैं, ताकि किसी भी तरह की फर्जीवाड़ा या सुरक्षा खतरे को रोका जा सके।

पहचान पत्र में छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध

आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र में छेड़छाड़ करना या किसी अन्य व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है, जिसके तहत कड़ी सजा का प्रावधान है। इस तरह के मामलों में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में कार्रवाई की जाती है। हालिया घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था काफी सतर्क है और किसी भी तरह की फर्जी पहचान के जरिए यात्रा करना आसान नहीं है।