बिलासपुर और शहडोल रूट पर 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक तक ब्लॉक पहले ही घोषित किया जा चुका है। इस दौरान रेलवे चंदिया रोड स्टेशन में प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का कार्य कराएगा। इस वजह से 28 ट्रेनें रद्द होने जा रही हैं। बिलासपुर रेलवे के साथ ही भोपाल रेल मंडल के बुदनी-बरखेड़ा घाट सेक्शन में भी तीसरी लाइन को जोड़ने के लिए 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक ब्लॉक घोषित कर दिया गया है। इस दौरान रेलवे बुदनी, मिडघाट, चोका एवं बरखेड़ा रेलवे स्टेशनों को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य कराएगा। इससे सबसे अधिक दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस के यात्री परेशान होंगे। क्योंकि इस ट्रेन को केवल इटारसी तक ही चलाने का निर्णय लिया गया है।