रायपुर/डॉ. संदीप उपाध्याय. Ayushman Bharat Yojana cg: छत्तीसगढ़ में संचालित आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) अक्टूबर माह से इंश्योरेंस बेस्ड मॉडल की जगह ट्रस्ट बेस्ड मॉडल से संचालित होगी। बीमा कंपनियों द्वारा समय पर इलाज का क्लेम न देने के चलते योजना काफी विवादों में रही है। इसे देखते हुए शासन ने इसे ट्रस्ट मोड पर चलाने का निर्णय लिया है। इससे योजना के तहत आने वाले इलाज के सभी क्लेम अब ट्रस्ट से देय होंगे।