रायपुर@ सीएमओ छत्तीसगढ़ के ऑफिसियल अकाउंट में पोस्ट हुआ एक वीडियो छत्तीसगढ़ में जमकर वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो में ऑस्कर जीतने वाले गाने “ नाटू नाटू” के तर्ज़ पर “बासी बासी” गाते हुए छत्तीसगढ़ के लोग बासी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सीएमओ के इंस्टैग्राम अकाउंट में पोस्ट होते हुए ही यह वीडियो देखते ही देखते 50 हज़ार से ज़्यादा व्यूस और 2 हज़ार से ज़्यादा शेयर हो गया।
आपको बता दें कि अब छत्तीसगढ़ शासन द्वारा योजनाओं के संचार के लिए क्रिएटिव तरीक़े से कंटेंट पोस्ट कर रहे हैं ..इससे पहले सीएमओ के अकाउंट में सी-मार्ट पर आधारित यमराज वाला वीडियो वायरल हुआ था ॉलोग ऐसे वीडियोस को काफ़ी पसंद कर रहे हैं।